सीढ़ियों पर खेल रही मासूम के साथ लंगूर ने किया ऐसा, कि घर में मच गया कोहराम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरोवर नगरी में लंगूर ने छत पर सीढ़ियों से धक्का देकर 12 वर्षीय मासूम बच्ची की जान ले ली। दो भाइयों की इकलौती बहन की मौत से घर पर मातम पसारा है। इस घटना के बाद से शहर में शासन-प्रशासन के खिलाफ लोगों का आक्रोश चरम पर है।
मालूम हो कि इसी वर्ष 23 जुलाई को आवारा कुत्तों के दौड़ाने से नैनीताल में घायल हुई राजस्थान की दस वर्षीय एमतुल्ला की मौत हो गई थी। बॉल मोरल कंपाउंड शेरवानी लॉज मल्लीताल निवासी जल संस्थान के पंप ऑपरेटर दीवान सिंह राणा की पुत्री साक्षी (12) बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे छत के लिए जाने वाली सीढ़ियों पर खेल रही थी।
इसी दौरान एक लंगूर ने साक्षी को धक्का मार दिया। साक्षी सिर के बल फर्श पर आ गिर और बेहोश हो गई। परिजनों ने उसे इस हालत में देखा तो फौरन उसे लेकर बीडी पांडे अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक साक्षी के सिर में गंभीर चोट आने के साथ उसका जबड़ा भी टूट गया था।
इधर एंबुलेंस से हल्द्वानी ले जाते समय रास्ते में एरीज बैंड के समीप साक्षी ने दम तोड़ दिया। परिजन साक्षी के शव को लेकर वापस घर पहुंचे तो मां हेमा राणा बेसुध हो गई। दो छोटे भाई गौरव (10) और वैभव (6) इकलौती बहन की मौत से सदमे में हैं। देर शाम साक्षी का पाईंस स्थित श्मशान घाट में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।