{"_id":"662ae998b9e27bc9f5091784","slug":"minor-12th-class-student-dies-in-road-accident-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-399509-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: सड़क हादसे में 12वीं के छात्र की मौत, शादी में शामिल होने था जा रहा, मौत की खबर से टूट गए परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: सड़क हादसे में 12वीं के छात्र की मौत, शादी में शामिल होने था जा रहा, मौत की खबर से टूट गए परिजन
Fri, 26 Apr 2024 04:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 04:13 PM IST
सार
सड़क हादसे में 12वीं के छात्र की मौत हो गई। नाबलिग शादी में शामिल होने जा रहा था, लेकिन परिजनों को उसकी मौत की खबर मिली।
विज्ञापन
सड़क हादसा।
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
बाढ़वाला-जुड्डो मोटर मार्ग पर चीलियो गांव के समीप बृहस्पतिवार को सड़क हादसे में 12वीं के नाबालिग छात्र की मौत हो गई। छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि चकराता तहसील के घणता गांव निवासी आयुष तोमर (17) पुत्र रणवीर सिंह जीआईसी डामठा (उत्तरकाशी) में इंटर का छात्र था। बीती 23 अप्रैल को गांव में शादी थी, जिसमें शामिल होने के लिए वह गांव गया हुआ था।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को वह गांव से बाइक पर सवार होकर अपने चाचा के यहां हरिद्वार जा रहा था। उसके साथ एक अन्य युवक भी सवार था। बताया जा रहा है कि करीब 11:30 बजे चीलियो गांव के समीप उसकी बाइक अनियंत्रित होकर रपट गई और पैराफिट से जा टकराई। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। पीछे बैठा युवक छिटक गया। जिस कारण उसे चोटें नहीं आईं। गंभीर रूप से घायल आयुष को उप जिला अस्पताल विकासनगर ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Chardham Yatra : ऋषिकेश में श्रद्धालुओं ने किए गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा दर्शन, 12 को खुलेंगे बदरीनाथ के कपाट
गांव के स्याणा अतर सिंह ने बताया कि आयुष सात भाई बहनों में सबसे छोटा होने के कारण सबका लाडला था। 12वीं की परीक्षा देने के बाद से वह अपने चाचा के यहां हरिद्वार में रह रहा था। वह बेहद मिलनसार और कबड्डी का अच्छा खिलाड़ी था। शुक्रवार को पैतृक घाट में उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उसकी मौत की खबर से गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।