फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ministerial employees march to the Secretariat for mutual transfers

Dehradun News: पारस्परिक तबादलों के लिए मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों ने किया सचिवालय कूच

Wed, 18 Feb 2026 07:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 07:55 PM IST
विज्ञापन
Ministerial employees march to the Secretariat for mutual transfers
पुलिस ने सचिवालय से पहले रोका, धरने पर बैठे कर्मचारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों ने पारस्परिक तबादलों की मांग के लिए परेड ग्राउंड से सचिवालय कूच किया। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर सचिवालय से पहले ही रोक लिया। इससे नाराज कर्मचारी वहीं धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों ने कहा कि तबादला एक्ट में दी गई व्यवस्था को लागू करवाने के लिए कर्मचारियों को सड़क पर उतरना पड़ा है।

उत्तरांचल लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत ने कहा कि पारदर्शी तबादलों के नाम पर तबादला एक्ट बना है। एक्ट में पारस्परिक तबादलों की व्यवस्था है अधीक्षण अभियंता स्तर के अधिकारी साल में कभी भी यह तबादला कर सकते हैं लेकिन विभाग की ओर से एक्ट में दी गई व्यवस्था का पालन नहीं किया जा रहा है। जब तक एक सूत्री मांग पर अमल नहीं होगा, कर्मचारियों का चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा। इस बीच स्थानीय प्रशासन की ओर से कर्मचारियों से मांग पत्र लेकर उन्हें समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन कर्मचारियों ने मांग पत्र देने से इनकार कर दिया। कर्मचारियों ने कहा, मुख्य सचिव या सचिव स्तर से नीचे के किसी अधिकारी को मांगपत्र नहीं देंगे। बाद में सीएम कार्यालय की ओर से कर्मचारियों से मांगपत्र लेकर मामले में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। सचिवालय कूच कर धरना देने वालों में एसोसिएशन के महामंत्री केदार फर्स्वाण, फैडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष मुकेश बहुगुणा, प्रांतीय महामंत्री राकेश रावत, जिलामंत्री सुभाष, शुभम चौधरी, पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के प्रांतीय संरक्षक पंचम सिंह बिष्ट, राकेश रावत, उर्मिला द्विवेदी, आशीष जोशी, आनंद सिंह पुजारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed