फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   minister surendra rakesh

पार्टी से निष्कासन के बाद मंत्री लेंगे फैसला

Sun, 16 Mar 2014 09:57 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 16 Mar 2014 09:57 AM IST
विज्ञापन
minister surendra rakesh

बहुजन समाज पार्टी से निलंबित मंत्री सुरेंद्र राकेश और विधान मंडल दल के नेता हरिदास पार्टी से अब अपने निष्कासन का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन


खुद पार्टी नहीं छोड़ रहे
उनका कहना है कि वह खुद पार्टी नहीं छोड़ रहे हैं। पार्टी से निकाले जाने के बाद क्या फैसला लेना है वह बाद में तय करेंगे।

कांग्रेस में जाने और मुख्यमंत्री हरीश रावत के दिलासा देने के सवाल पर मंत्री सुरेंद्र राकेश ने कहा कि फिलहाल यह बाद का मुद्दा है और समय आने पर इस पर विचार करेंगे।
विज्ञापन


उनका कहना है कि अभी तो हम बसपा में ही हैं। जब पार्टी निकालेगी तब देखा जाएगा। सुरेन्द्र राकेश ने निलंबन के पीछे प्रदेश प्रभारी रामअचल राजभर और प्रदेश अध्यक्ष मेघराज जरावरे को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं चाहते थे कि कोई बसपा विधायक या मंत्री बने
उन्होंने कहा कि ऐसे नेताओं की वजह से ही पार्टी को उत्तराखंड में नुकसान हो रहा है। चुनाव में टिकटों की बोली लगवाकर इन्होंने पार्टी को हरा दिया। ये नेता ही नहीं चाहते थे उत्तराखंड में कोई बसपा विधायक या मंत्री बने।

हरिदास का कहना है कि वह 30 सालों से पार्टी के लिए काम कर रहे हैं लेकिन आरोप लगाया गया कि उनकी गतिविधियां पार्टी और दलित समाज विरोधी हैं।

उनका कहना है कि हो सकता है कि मायावती को इस फैसले की जानकारी न हो लेकिन उनसे सीधे मुलाकात भी तो नहीं हो सकती।

हरिदास अभी भी विधान मंडल दल के नेता हैं
सुरेन्द्र राकेश का कहना है हरिदास अभी भी विधान मंडल दल के नेता हैं इसलिए तीसरे बसपा विधायक सरवत करीम अंसारी को भी इनके निर्देश मानने होंगे।

सुरेंद्र राकेश ने कहा उन पर समाज विरोधी होने का आरोप लगा है जबकि समाज कल्याण मंत्री रहते हुए उन्होंने कई नई योजनाएं शुरू की और पुरानी योजनाओं को गति दी है जो उत्तर प्रदेश में मायावती के शासनकाल में भी नहीं हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed