फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Minister Subodh Uniyal should publicly apologize

Dehradun News: कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल सार्वजनिक रूप से माफी मांगें

Wed, 21 Oct 2026 06:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
Minister Subodh Uniyal should publicly apologize
गायक दलेर मेहंदी का अपमान उत्तराखंड की गौरवशाली अतिथि सत्कार की परंपरा के विपरीत : कांग्रेस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। नई टिहरी में कुंजापुरी मेले की सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति दे रहे पंजाबी गायक दलेर मेहंदी को कथित रूप से अपमानित करने पर प्रदेश कांग्रेस ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है।
प्रदेश महासचिव अमरजीत सिंह ने कहा, सार्वजनिक मंच पर गायक दलेर मेहंदी का अपमान उत्तराखंड की गौरवशाली अतिथि सत्कार की परंपरा के विपरीत है। अतिथि देवो भव की संस्कृति वाले प्रदेश में किसी आमंत्रित कलाकार को हजारों लोगों के सामने अपमानित करना पूरे उत्तराखंड की छवि पर सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन

देश के विभिन्न कलाकारों और फिल्म जगत की हस्तियों की ओर से दलेर मेहंदी के समर्थन में प्रतिक्रिया देना इस घटना की गंभीरता को दर्शाता है। हाल ही में सर्जरी कराने के बावजूद वह अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड पहुंचे। यदि मंत्री को उनकी प्रस्तुति से कोई शिकायत थी, तो आयोजकों के माध्यम से मामले की जांच कराई जा सकती थी। सार्वजनिक मंच से आरोप लगाकर किसी कलाकार की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाना एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि के आचरण के अनुरूप नहीं है। कांग्रेस ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed