फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   minister son and daughter in lok sabha election

चुनावी मैदान में लड़ने को तैयार हैं मंत्रियों के 'राजकुमार'

Sat, 15 Mar 2014 09:09 AM IST
अनूप वाजपेयी/ अमर उजाला, देहरादून
अनूप वाजपेयी/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 15 Mar 2014 09:09 AM IST
विज्ञापन
minister son and daughter in lok sabha election

16वीं लोकसभा के गठन की प्रक्रिया कुछ खास होगी। पूरे देश में या तो नए नेताओं की पौध रोपने की तैयारी है या चुनावी मैदान में उनकी महत्वपूर्ण भागीदारी होनी है।

विज्ञापन


पढ़ें, इस शर्मनाक करतूत से रुड़की में फिर हो सकता था बवाल
विज्ञापन


उत्तराखंड में भी इस बार बड़े नेताओं के बेटे-बेटी भी सक्रिय होंगे। हो सकता है कोई पापा बेटे को चुनाव लड़ाए तो कोई बेटा-बेटी मम्मी के लिए वोट मांगें।

कुछ नेता जवान होते बेटों को इस राजनीतिक महाकुंभ में उत्तराधिकारी भी घोषित कर सकते हैं।

उपचुनाव में साकेत बहुगुणा को किया था लांच

minister son and daughter in lok sabha election

टिहरी लोकसभा सीट से कभी सांसद रहे पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने उपचुनाव में कॉरपोरेट कल्चर से आए बेटे साकेत बहुगुणा को लांच किया था।

पढ़ें, मासूम की अस्मत लूटने वाला कांग्रेसी नेता गिरफ्तार

साकेत चुनाव जरूर हारे लेकिन सक्रिय राजनेता के तौर पर उत्तराखंड को नया नेता मिला है। कांग्रेस इस सीट पर विजय बहुगुणा को लड़ाना चाहती है और पिता फिर से बेटे को लड़ाना चाहते हैं। फैसला कुछ भी हो साकेत हर हाल में सक्रिय होंगे।

रावत की विरासत बेटे और बेटी के कंधों पर

minister son and daughter in lok sabha election

मुख्यमंत्री हरीश रावत की राजनीतिक विरासत बेटे आनंद रावत और बेटी अनुपमा के कंधों पर है। आनंद युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

बेटी अनुपमा पिता के उन तमाम कार्यक्रमों में अहम भूमिका निभाती हैं जिनका सामाजिक सरोकार हो। हरीश रावत के मुख्यमंत्री बनने के बाद अनुपमा की सक्रियता और बढ़ी है।

पढ़ें, लोकसभा चुनावः नैनीताल में कांग्रेस का सूपड़ा 'साफ'

तमाम उद्घाटन व शिलान्यास जैसे कार्यक्रमों में भी उनकी भागीदारी दिख रही है। कांग्रेस ने इस सीट को हरीश रावत पर छोड़ा है। रावत ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। पत्नी रेणुका रावत भी उम्मीदवार हो सकती हैं।

ऐसे में राजनीति की सीढ़ियां चढ़ रहे बेटा-बेटी मां की चुनावी कमान संभालेंगे।

विज्ञापन

श्रद्धेय के लिए लांचिंग पैड की तलाश में सतपाल

minister son and daughter in lok sabha election

पौड़ी से सांसद सतपाल महाराज की पत्नी अमृता रावत प्रदेश में मंत्री हैं। यूं तो पौड़ी सीट पर कांग्रेस से महाराज ने अपनी दावेदारी पेश की है।

जबकि महाराज के नजदीकी बताते हैं महाराज बेटे श्रद्धेय के लिए लांचिंग पैड की तलाश में हैं। वैसे श्रद्धेय पौड़ी लोकसभा क्षेत्र में पिछले दो सालों से सक्रिय हैं और माता-पिता के प्रतिनिधि के तौर पर काम कर रहे हैं।

पढ़ें, इस सीट से अपने सपूत को चुनाव लड़ाएंगे एनडी तिवारी!

प्रदेश की मंत्री डॉ. इंदिरा हृदयेश के बेटे सुमित हृदयेश और प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य के बेटे संजीव आर्य ने राजनीतिक विरासत पहले ही संभाल रखी है। सुमित हल्द्वानी मंडी परिषद के चेयरमैन हैं और संजीव राज्य सहकारी बैंक चेयरमैन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed