फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   minister not satisfy with department distribution

रावत के 'बंटवारे' से नाराज मंत्री पहुंचे सोनिया के पास

Sat, 08 Mar 2014 09:53 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 08 Mar 2014 09:53 AM IST
विज्ञापन
minister not satisfy with department distribution

विभागों के बंटवारे को लेकर नाराज मंत्रियों को लेकर मुख्यमंत्री हरीश रावत की मुश्किलें अभी कम नहीं हुई हैं।

विज्ञापन


पढ़ें, इतनी बार किया रक्तदान सुनकर हैरान रह जाएंगे आप

नाराज मंत्री इंदिरा हृदयेश दिल्ली में डेरा डाले हैं। विभागों को लेकर उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से नाराजगी जताई है। शनिवार को प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी के साथ उनकी मुलाकात होनी है।
विज्ञापन


पढ़ें, कभी स्कूल नहीं गए फिर भी बन सकते हैं ग्रेजुएट
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद सतपाल महाराज भी शुक्रवार को दिल्ली में थे। उन्होंने भी वरिष्ठ नेताओं से मिलकर मंत्री अमृता रावत के विभागों की बात रखी है। सरकार के सहयोगी मंत्री प्रीतम पंवार ने भी विभागों में एकरूपता को लेकर सवाल उठाए हैं।

चुनाव के बाद फेरबदल तय

minister not satisfy with department distribution

मुख्यमंत्री हरीश रावत भी शुक्रवार को दिल्ली थे। विभागों के बंटवारे का मामला जिस तरह आलाकमान तक पहुंचा है उससे साफ है कि चुनाव के बाद फेरबदल तय है।

पढ़ें, योगगुरु बाबा रामदेव को उनके अपनों ने ही 'लूटा'

विभाग बंटवारे के बाद अगले दिन हुई कैबिनेट की बैठक में चार मंत्रियों के न आने से मुख्यमंत्री भी उनकी नाराजगी भांप गए थे। तभी उन्होंने मौजूद मंत्रियों से संशोधन के संकेत दिए थे।

पढ़ें, वुमेंस डे से पहले जानें, इन महिलाओं के कारनामे

बताते हैं कि नाराज मंत्रियों से बातकर मुख्यमंत्री ने उन्हें मनाने की कोशिशें की है लेकिन मंत्री चाह रहे हैं कि आलाकमान की ओर से ही विभागों को लेकर स्पष्ट निर्देश मुख्यमंत्री को मिल जाएं ताकि फिर कोई विवाद न रहे।

मतभेद-मनभेद दूर करें सीएम

minister not satisfy with department distribution

सतपाल महाराज ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत को मतभेद और मनभेद दोनों दूर करने होंगे।

पढ़ें, इतनी बार किया रक्तदान सुनकर हैरान रह जाएंगे आप

उन्होंने कहा कि प्रदेश की दोनों महिला मंत्री विभागों को लेकर नाराज हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री को ही नाराजगी दूर करनी है।

पढ़ें, कभी स्कूल नहीं गए फिर भी बन सकते हैं ग्रेजुएट

दूसरी ओर सरकार के सहयोगी मंत्रियों में दुर्गापाल ने कैबिनेट में न जाकर अपनी नाराजगी जता दी और प्रीतम पंवार भी खुलकर कह रहे हैं कि विभागों के बंटवारे में एकरूपता नहीं है। हालांकि वह किसी नाराजगी से इंकार कर रहे हैं।

भाजपाइयों ने दिल्ली में डाला डेरा

minister not satisfy with department distribution

शनिवार को शायद टिकट पर मुहर लगे, इसलिए सभी ने फील्डिंग जमा दी है। पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी गुरुवार से दिल्ली में है। पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक भी दो दिनों से दिल्ली में है।

पढ़ें, योगगुरु बाबा रामदेव को उनके अपनों ने ही 'लूटा'

निशंक ने कई बड़े नेताओं से मुलाकात की। उनका नाम हरिद्वार के लिए चल रहा है। उधर, मदन कौशिक भी दल बल के साथ दिल्ली में है। नरेश बंसल भी एक दो विधायकों के साथ डटे है।

टिहरी से दावेदार मुन्ना सिंह चौहान, पौड़ी से अनिल बलूनी, नैनीताल से बलराज पासी अपने अपने समर्थकों के साथ दिल्ली में जमे हैं।

पढ़ें, वुमेंस डे से पहले जानें, इन महिलाओं के कारनामे

पार्टी के राष्ट्रीय सचिव त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व मंत्री प्रकाश पंत, प्रदेश महासचिव धनसिंह ने अलग अलग राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह से मुलाकात की।

बलराज पासी भी विधायक अरविंद पांडे व राजकुमार ठुकराल के साथ दिल्ली पहुंचे और वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। पासी नैनीताल से टिकट चाहते हैं।

सामने उभरकर आए हैं कई उम्मीदवार

minister not satisfy with department distribution

उत्तराखंड के सिटिंग कांग्रेस सांसदों की सेटिंग कुछ मजबूत दावेदार बिगाड़ रहे हैं।

पढ़ें, इतनी बार किया रक्तदान सुनकर हैरान रह जाएंगे आप

शुक्रवार को दिल्ली में हुई कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में वर्तमान सांसदों के साथ कुछ अन्य नाम भी उम्मीदवारी के लिए शामिल हो गए हैं।

वहीं लोकसभा सीट हरिद्वार और टिहरी को लेकर पार्टी अधिक सतर्क है। स्क्रीनिंग कमेटी ने वर्तमान सांसदों केसाथ कुछ नाम केंद्रीय चुनाव समिति के ध्यानार्थ भेजे हैं।

पढ़ें, कभी स्कूल नहीं गए फिर भी बन सकते हैं ग्रेजुएट

राज्यसभा सदस्य भुवनेश्वर कालिका की अध्यक्षता में हुई स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी, मुख्यमंत्री हरीश रावत और प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य शामिल हुए।

पढ़ें, योगगुरु बाबा रामदेव को उनके अपनों ने ही 'लूटा'

उत्तराखंड कांग्रेस ने विवाद से बचने के लिए पूरा दारोमदार सोनिया गांधी पर छोड़ा था लेकिन लगभग सभी सीटों पर कई-कई उम्मीदवारों के बायोडाटा सीधे एआईसीसी और राहुल गांधी के पास पहुंचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed