फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Minister-MPs said to DFO - my health does not matter

Dehradun News: मंत्री-सांसदों से डीएफओ बोले- मेरी सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ता

Sun, 30 Apr 2023 01:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 30 Apr 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Minister-MPs said to DFO - my health does not matter
देहरादून। जिला योजना समिति की समीक्षा बैठक में माहौल गर्म रहा। विधायक विनोद चमोली ने अधिकारियों के रवैए पर सवाल उठाकर गंभीर आरोप लगा दिए। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों में जुबानी टकराव की स्थिति बनी रही। कई बार मंत्री-विधायकों का अफसरों से तल्ख वार्तालाप हुआ। हद तो तब हुई जब डीएफओ ने सभी सीमाएं ही लांघ दीं और मंत्री से कह दिया कि बजट जारी नहीं होगा तो मेरी सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

दरअसल शनिवार को वन मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में राजपुर रोड स्थित मंथन सभागार में जिला योजना समिति की बैठक हुई। बैठक में डीएफओ नितिशमणि त्रिपाठी से सवाल पूछा गया कि विभाग अपने गेस्ट हाउस और बंगलों तो चकमाता है, लेकिन जनसमस्याओं की ओर ध्यान नहीं देता। ऐसा क्यो? इस पर डीएफओ ने कहा कि गेस्ट हाउस पर सरकार के मेहमान आते हैं। अगर गेस्ट हाउस और बंगलों के रखरखाव के लिए बजट जारी नहीं होगा तो मेरी सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ता। सांसद प्रतिनिधि महेश पांडेय समेत सभी जनप्रतिनिधियों ने डीएफओ के जवाब का विरोध किया।
विज्ञापन

उधर जिला योजना समिति की ओर से वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 9207.91 लाख रुपये की धनराशि का अनुमोदन किया गया। बैठक में विधायक विनोद चमोली ने अधिकारियों के रवैए पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपनी जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभा रहे। इसके बाद सभी जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों पर कई आरोप लगाए। मंत्री सुबोध उनियाल ने सभी कार्यदायी संस्था लोनिवि, पेयजल निगम, जल संस्थान, ऊर्जा निगम, सिंचाई आदि विभागों को समन्वय से कार्य करने और प्रत्येक वर्ष का प्लान बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कृषि, उद्यान, मत्स्य, पशुपालन, भेषज, रेशम विकास सहित अन्य विभाग की काश्तकारों के लिए बनाई गई योजनाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोनिवि के कार्यों पर अंसतोष जताया
सदन के सदस्यों ने लोनिवि के कार्यों पर अंसतोष जताया। जिस पर मंत्री ने अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर योजना को अंतिम रूप देने को कहा। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के प्रस्तावित कार्यों में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने शिक्षा विभाग के परिव्यय के दौरान स्कूलों का डेटाबेस तैयार करने और स्कूलों के भवन निर्माण, मरम्मत आदि कार्यों को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी सोनिका ने कहा कि प्रभारी मंत्री, विधायक, नामित समिति के सदस्यों के द्वारा दिए सुझावों के क्रम में योजनाएं प्रस्तावित करें।

बैठक में अध्यक्ष जिला पंचायत मधु चौहान, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक उमेश शर्मा (काऊ), सहदेव सिंह पुंडीर, सविता कूपर, बृजभूषण गैरोला, प्रभागीय वनाधिकारी नितिशमणि त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed