फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   minister mantri prasad naithani plough field

...और उत्तराखंड के पेयजल मंत्री बन गए ‘किसान’

Fri, 18 Jul 2014 04:27 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, नाचनी (पिथौरागढ़)
ब्यूरो / अमर उजाला, नाचनी (पिथौरागढ़) Updated Fri, 18 Jul 2014 04:27 PM IST
विज्ञापन
minister mantri prasad naithani plough field

पहाड़ों की हर छोटी-बड़ी बात निराली ही है, शायद इसीलिए उत्तराखंड के पेयजल मंत्री सब कुछ भूल कर किसान बन गए।

विज्ञापन


गुरुवार को पिथौरागढ़ के रसियाबगड़ में उपचुनाव के लिए मुख्यमंत्री हरीश रावत के चुनाव-प्रचार को जा रहे विद्यालयी शिक्षा, पेयजल मंत्री मंत्रीप्रसाद नैथानी खेत में उतर गए और हल से जुताई शुरू कर दी।

कैबिनेट मंत्री मंत्रीप्रसाद नैथानी रसियाबगड़ में कांग्रेस के पक्ष में प्रचार कर रहे थे।

खेती-किसानी प्रेम जाग उठा और वहीं रुक गए

minister mantri prasad naithani plough field

रास्ते में उनकी नजर खिमुली देवी के खेत पर गई, देखा परिवार के लोग धान की रोपाई के लिए खेत तैयार कर रहे हैं। मंत्री जी का भी खेती-किसानी प्रेम जाग उठा और वहीं रुक गए।

नैथानी ने जूते उतारे, पैंट घुटने तक समेटी, किसान बनकर उतर गए कीचड़ भरे खेत में और हल थाम लिया। मंत्री ने खेत में काफी देर तक हल चलाया।

इस दौरान लोगों ने उनसे नाचनी हाईस्कूल और इंटर कॉलेज में कृषि विषय की मंजूरी देने की मांग करते हुए कहा कि पहले प्राथमिक स्तर से कृषि की शिक्षा दी जाती थी, वर्तमान में यह विषय बंद हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नई पीढ़ी को नहीं मिलती कृषि की जानकारी

minister mantri prasad naithani plough field

इस कारण नई पीढ़ी को कृषि के बारे में जानकारी ही नहीं मिल पाती।

मंत्री ने दोनों स्कूलों में कृषि विषयों को मंजूरी देने का आश्वासन देते हुए कहा कि अन्य स्कूलों में भी कृषि विषय लागू करने पर विचार किया जाएगा।

कुछ समय बाद मंत्री जी ने हाथ-पांव धोए और प्रचार के लिए निकल पड़े। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस नेता रमेश कापड़ी, रवींद्र बिष्ट मालदार, धीरेंद्र चौहान, गोकर्ण राम आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed