फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   minister connection with uttarakhand

एक भी मंत्री नहीं पर कैबिनेट में उत्तराखंड का जलवा

Tue, 27 May 2014 04:16 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 27 May 2014 04:16 PM IST
विज्ञापन
minister connection with uttarakhand

उत्तराखंड से कोई सांसद केंद्रीय कैबिनेट में मंत्री बना हो या नहीं लेकिन फिर भी उत्तराखंड के नाम का जलवा कायम है।

विज्ञापन


राज्य गठन के बाद उत्तराखंड से किसी ना किसी रूप में रिश्ता रखने वाले ज्यादातर नेताओं ने सोमवार को मोदी की टीम में कैबिनेट या राज्यमंत्री शपथ ली।

प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी ने दर्जनों बार कहा कि मेरा देवभूमि से संवेदनाओं का रिश्ता है। राज्य गठन के बाद वह प्रदेश भाजपा के प्रभारी भी रहे।

राज्य से जुड़े इन दिग्गजों को कैबिनेट में जगह

minister connection with uttarakhand

2001 के बदरीनाथ में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक भी प्रदेश प्रभारी नरेंद्र मोदी ने कराई थी। उस समय त्रिवेंद्र सिंह रावत प्रदेश के संगठन महामंत्री थे।

वर्ष 2007 में रविशंकर प्रसाद प्रदेश भाजपा के प्रभारी बने और अब केंद्रीय मंत्री बने है। राजनाथ सिंह 2012 के प्रदेश विधानसभा चुनाव में राज्य के चुनाव प्रभारी रहे और उन्होंने अपने साथ धर्मेंद्र प्रधान को चुनाव का सह प्रभारी बनाया था।

आज राजनाथ सिंह केंद्र में गृह मंत्री बन गए और धर्मेंद्र प्रधान ने भी केंद्रीय राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। 2007 में प्रदेश भाजपा प्रभारी बने रविशंकर प्रसाद भी मोदी की टीम का हिस्सा बने और केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

उमा भारती का है राज्य से गहरा नाता

minister connection with uttarakhand

वर्तमान में प्रदेश भाजपा प्रभारी व बिहार के पश्चिमी चम्पारण से चुनाव जीते राधा मोहन सिंह भी कैबिनेट मंत्री बने है। 2012 तक प्रदेश भाजपा के प्रभारी रहे थावर चंद गहलौत भी आज केंद्रीय कैबिनेट का हिस्सा बन गए।

पिछले लोकसभा चुनाव में प्रदेश भाजपा की चुनाव प्रभारी रही उमा भारती झांसी से सांसद बनी और आज कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेकर टीम मोदी का हिस्सा बनी।

विज्ञापन

उत्तराखंड से सांसद रह चुकी हैं सुषमा

minister connection with uttarakhand

पिछली भाजपा की खंडू़ड़ी सरकार में राज्य कोटे से राज्यसभा पहुंची सुषमा स्वराज भी केंद्र में हैवीवेट मंत्री बनीं। 2007 के विधानसभा चुनाव में मीडिया संचालन का काम करने वाले प्रकाश जावडेकर भी केंद्रीय मंत्री बने है।

विधानसभा चुनाव 2012 में प्रदेश भाजपा की मीडिया प्रभारी बनकर आई राष्ट्रीय प्रवक्ता निर्मला सीतारमण भी सोमवार को केंद्र में मंत्री बन गई।

केंद्र में अभी तक राज्य से तीन मंत्री

minister connection with uttarakhand

राज्य का गठन हुआ तो राज्य से केंद्र में बीसी खंडूड़ी कैबिनेट मंत्री व बची सिंह रावत केंद्रीय राज्यमंत्री थे। लेकिन 2004 से 2009 तक कोई मंत्री नहीं रहा।

2009 में जब कांग्रेस के पांचों सांसद जीते तो प्रधानमंत्री के शपथग्रहण समारोह के कुछ दिन बाद हरीश रावत को केंद्रीय संसदीय राज्यमंत्री बनाया गया।

इसके बाद जब विजय बहुगुणा मुख्यमंत्री बने तो हरीश को केंद्र में कैबिनेट मंत्री बना दिया गया। इस तरह से केंद्र में भाजपा व कांग्रेस की सरकारों में अभी तक कुल तीन मंत्री रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed