फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   minister amrita rawat resign

'उत्तराखंड में मोदी इफेक्ट, इस्तीफा दें CM'

Mon, 19 May 2014 03:27 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 19 May 2014 03:27 PM IST
विज्ञापन
minister amrita rawat resign

कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री अमृता रावत ने पद बर्खास्त होने के बाद हरीश रावत पर निशाना साध कर उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

विज्ञापन


केंद्र में मोदी सरकार बनने की हलचल से उत्तराखंड की सियासत में भी तूफान खड़ा हो गया है।

अमृता ने हरीश रावत को खुद भी इस्तीफा देने को कहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव नतीजे आने के बाद असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दिया था।

अमृता ने कहा कि हरीश रावत का यह कदम विनाश काले विपरीत बुद्घि जैसा है। उत्तराखंड में कांग्रेस की बहुत बुरी हार हुई है और यह चुनाव हरीश रावत के नेतृत्व में लड़े गए थे। इसलिए हार की नैतिक जिम्मेदारी उनकी ही बनती है।

विज्ञापन

अमृता ने की बहुगुणा की तारीफ

minister amrita rawat resign

अमृता ने कहा कि हरीश रावत पूर्व सीएम विजय बहुगुणा को खुद सीएम बने। उस दौरान उन्होंने सोनिया गांधी से तीन सीटों पर जीत होने का वादा किया था। लेकिन सभी सीटों पर बुरी हार हुई।

अमृता ने आगे कहा कि विजय बहुगुणा अगर सीएम पद पर होते ‌तो शायद दो-तीन सीटें पार्टी को मिल भी जाती।

हरीश रावत को जहां हार की जिम्मेदारी खुद लेनी चाहिए थी वहां उन्होंने जिम्मेदारी से भागकर एक महिला को बर्खास्त कर दिया। यह महिलाओं का अपमान है।

बढ़ेगी रावत की मुश्किलें

minister amrita rawat resign

अमृता रावत की बर्खास्तगी के बाद रावत सरकार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अमृता रावत सतपाल महाराज की पत्नी हैं और माना जाता है कि हरीश सरकार में छह विधायक सतपाल महाराज ग्रुप के हैं।

हालांकि इन विधायकों को हरीश रावत ने दर्जाधारी मंत्री का दर्जा दे दिया है। लेकिन अगर भाजपा महाराज के नेतृत्व में सरकार बनाने की पहल करती है तो ये महाराज के समर्थन में रावत का साथ छोड़ सकते हैं।

इसके अलावा पीडीएफ के संयोजक मंत्री प्रसाद नैथानी भी महाराज के करीबी माने जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed