फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   mining become gang war

नौकरशाही की शय में गैंगवार की आहट

Tue, 07 Jan 2014 12:21 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 07 Jan 2014 12:21 PM IST
विज्ञापन
mining become gang war

उत्तराखंड में निजी हाथों के जरिए खनन के खजाने पर कुंडली मार कर बैठने का खेल शुरू हो चुका है।

विज्ञापन


सियासी जमात भी जुटी
माफियाओं को इस कारोबार की कुंजी थमाने की मुहिम में शासन-सत्ता से लेकर सियासी जमात भी जुट गई है। इतना ही नहीं विकासनगर में पट्टों के आवंटन से अब इस खेल में गैंगवार की आहट भी सुनाई देने लगी है।

पढ़ें, इस तुगलकी फरमान ने उत्तराखंड में फैलाई 'अराजकता'
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो एक नौकरशाह के इशारे पर पूरे प्रदेश में खनन का खेल किया जा रहा है। राज्य के रिजर्व फारेस्ट से गुजरने वाली 35 नदियों से प्राकृतिक संपदा की निकासी निजी हाथों से कराने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, 'भारत की जनता के लिए मोदी से बेहतर कोई नहीं'

इसका तानाबाना भी बुना जा चुका है। काफी हद तक यह नौकरशाह अपने इस मकसद में कामयाब भी हो चुका है। इसी का नतीजा है कि विकासनगर क्षेत्र में ताबड़तोड़ पांच बाहरी लोगों को खनन के पट्टे थमा दिए गए।


अब खबरें आ रही हैं कि जिन निजी हाथों को खनन के पट्टे दिए गए हैं वहां बड़ा खेल चल रहा है। मसलन पट्टा कहीं है और खनन कहीं हो रहा है। इससे सरकार को भारी चपत लग रही है।

पढ़ें, नदी के उफान को मात देकर 'बेटी' ने बचाया

सूत्रों का कहना है कि सरकार का यही रवैया रहा तो आने वाले दिनों में उत्तराखंड में खनन के खेल में गोलियों की तड़तड़ाहट भी गूंजेगी। इसके लिए सीधे तौर पर शासन ही जिम्मेदार होगा।

वन्यजीवों के लिए भी खतरा
निजी हाथों से खनन कराने में सबसे अधिक नुकसान वन्यजीवों के वास स्थल को होगा। वैज्ञानिक तरीके से खनन न होने पर वन्यजीवों का वास स्थल तो प्रभावित होगा ही, इसकी आड़ में शिकार की घटनाएं भी बढ़ जाएंगी।

पढ़ें, मायके में ही लुट गई अस्मत

विकासनगर, हरिद्वार मामलों से भी अगर सरकार नहीं चेता तो आने वाले दिनों में हालात बेकाबू हो जाएंगे। उत्तराखंड पूरी तरह खोखला हो जाएगा, जिसकी सारी जिम्मेदारी कांग्रेस सरकार की होगी।
- संतोष रावत, अध्यक्ष उत्तराखंड वन विकास निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed