फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Migrant cell formed in Garhwal range office Mobile number released Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand News: गढ़वाल रेंज कार्यालय में प्रवासी सेल का गठन, मोबाइल नंबर किया गया जारी

Wed, 25 Dec 2024 12:45 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 25 Dec 2024 12:45 PM IST
सार

आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने बताया, रेंज के सभी जिलों के बहुत से लोग देश-विदेश में रहकर अपना काम कर रहे हैं। इनमें से बहुत से लोगों का परिवार मूल निवास स्थान पर ही रहता है।

विज्ञापन
Migrant cell formed in Garhwal range office Mobile number released Uttarakhand News in hindi
बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रवासियों के परिवारों की समस्याओं का निराकरण करने के लिए गढ़वाल रेंज कार्यालय में एक प्रवासी सेल का गठन किया गया है। इसके लिए एक मोबाइल नंबर भी जारी कर दिया गया है। सेल में एक महिला इंस्पेक्टर और चार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। यहां आने वाली शिकायतों को रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन

साथ ही हर एक जिले में इसकी मासिक समीक्षा भी की जाएगी। आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने बताया, रेंज के सभी जिलों के बहुत से लोग देश-विदेश में रहकर अपना काम कर रहे हैं। इनमें से बहुत से लोगों का परिवार मूल निवास स्थान पर ही रहता है। ऐसे में उन्हें कोई भी समस्या होती है तो कई बार उन्हें समय पर मदद नहीं पहुंच पाती है।

विज्ञापन

24 घंटे व्हाट्सएप की सुविधा भी उपलब्ध होगी
इसी के हल के लिए यहां एक प्रवासी सेल का गठन किया गया है। इसकी इंचार्ज इंस्पेक्टर नीलम रावत होंगी। इसमें एक महिला कांस्टेबल और दो पुरुष कांस्टेबल तैनात रहेंगे। इसके अलावा एक कांस्टेबल रेंज कंट्रोल रूम में तैनात रहेगा। इस सेल का मोबाइल नंबर 7302110210 जारी किया गया है। इस पर 24 घंटे व्हाट्सएप की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवासी हेल्पलाइन सेल में दूरस्थ स्थानों पर निवास करने वाले प्रवासियों के परिजनों की सुरक्षा, किसी आपात स्थित में तत्काल मदद की सूचनाओं को एकत्र किया जाएगा। इसके बाद इन्हें रजिस्टर में निर्धारित प्रारूप में दर्ज किया जाएगा।



ये भी पढ़ें...Chamoli:  50 से अधिक गांवों में बर्फ ही बर्फ, बढ़ी मुश्किलें, बदरीनाथ में आधा, हेमकुंड में एक फीट बर्फ जमा

इसके पर्यवेक्षण के लिए एक क्षेत्राधिकारी भी नियुक्त किया गया है। कई विभागों से समन्वय भी स्थापित किया जाएगा। ताकि, इन विभागों से भी मदद पहुंच सके। सभी जिला पुलिस प्रभारियों को इस सेल का प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed