फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   mi 26 land on gauchar helipad

सेना का सबसे बड़ा हेलीकॉप्टर केदारनाथ जाने को तैयार

Mon, 05 Jan 2015 07:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Mon, 05 Jan 2015 07:48 PM IST
विज्ञापन
mi 26 land on gauchar helipad

सोमवार दोपहर 12.30 बजे भारतीय वायु सेना के एमआई-26 हेलीकॉप्टर ने गौचर हवाई पट्टी पर लैंडिंग की। आपदा के बाद यह तीसरा मौका है, जब यह हेलीकॉप्टर यहां पट्टी पर उतरा है।

विज्ञापन


मंगलवार को एमआई-26 केदारनाथ में ट्रायल लैंडिंग करेगा। एमआई-26 से केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्य के लिए 125 टन सामान ले जाया जाना है, जिसमें भारी मशीनें शामिल हैं।
विज्ञापन


तीन दिन से मौसम खराब होने के बाद सोमवार प्रात: से ही आसमान साफ होने और गुनगुनी धूप को देखते हुए एमआई-26 की लैंडिंग कार्यक्रम तय किया गया। प्रात: 11.10 मिनट पर एमआई-26 ने चंडीगढ़ से टेक ऑफ किया। 1 घंटा और 20 मिनट के बाद दोपहर 12.30 बजे यह गौचर हवाई पट्टी पर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान प्रशासन और पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। प्रशासन की ओर से एसडीएम सीएस चौहान ने हवाई पट्टी पर अगवानी की। मौके पर निम के योगेंद्र राणा भी मौजूद थे। उन्होंने भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर जीएस तुंग को केदारनाथ पहुंचाए जाने वाले सामान के बारे में भी जानकारी दी।

25 लोगों का स्टाफ मौजूद

mi 26 land on gauchar helipad

विंग कमांडर तुंग ने बताया कि शुक्रवार को ही लैंडिंग का कार्यक्रम तय किया गया था, लेकिन मौसम खराब होने से लैंडिंग टाल दी गई। उन्होंने बताया कि मंगलवार प्रात: केदारनाथ के लिए ट्रायल लैंडिंग की जाएगी। इसके बाद तय किया जाएगा, कि आने वाले दिनों में एमआई-26 गौचर से केदारनाथ तक कितने चक्कर लगाएगा।

एमआई-26 हेलीकॉप्टर के साथ भारतीय वायु सेना का 25 लोगों का स्टाफ भी है। इस स्टाफ में विंग कमांडर जीएस तुंग, टेक्निकल ऑफिसर एएस बाजवा सहित अन्य लोग शामिल हैं। सिग्नल के लिए तैनात 2 लोग मुदित चौधरी और कृष्णा सोमवार को ही अन्य हेलीकाप्टर से केदारनाथ के लिए रवाना हो गए। ये लोग वहां मौसम की स्थिति पर नजर रखते हुए गौचर हवाई पट्टी पर अधिकारियों को प्रतिदिन अपनी रिपोर्ट देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed