फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   mi-26 helicopter land in kedarnath.

MI-26 ने केदारधाम में लैंड कर रचा इतिहास

Wed, 07 Jan 2015 06:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Wed, 07 Jan 2015 06:58 PM IST
विज्ञापन
mi-26 helicopter land in kedarnath.

मंगलवार को प्रात: 8 बजकर 55 मिनट पर मालवाहक हेलीकॉप्टर (एमआई-26) ने केदारनाथ में नवनिर्मित हेलीपैड पर सफल ट्रायल लैंडिंग की।

विज्ञापन


भारतीय वायु सेना के इस हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के साथ ही धाम के इतिहास में एक नया अध्याय भी जुड़ गया है। गौरतलब है कि एमआई-26 भारतीय सेना का सबसे बड़ा हेलीकॉप्टर है। सेना के पास कुल तीन एमआई-26 हेलीकॉप्टर हैं।

हेलीकॉप्टर धाम में 10 मिनट रहा। बुधवार से गौचर हवाई पट्टी पर रखी भारी मशीनों को हेलीकॉप्टर से केदारनाथ पहुंचाया जाएगा।

गौचर हवाई पट्टी पर मंगलवार सुबह 4 बजे से एमआई-26 की सेटअप की कार्रवाई शुरू हो गई थी। प्रात: 8.10 मिनट पर एमआई-26 ने केदारनाथ के लिए टेक ऑफ किया। प्रात: 8.55 मिनट पर यह केदारनाथ में नवनिर्मित हेलीपैड पर उतरा।
विज्ञापन


इस दौरान विंग कमांडर जीएस तुंग ने अपनी टीम के साथ निम के प्राचार्य कर्नल कोठियाल से भेंट कर उनसे मौसम और परिस्थितियों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान विंग कमांडर तुंग ने हेलीपैड सहित घाटी का अवलोकन भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे उतरा धाम में, देख‌िए Video

mi-26 helicopter land in kedarnath.

10 मिनट धाम में रुकने के बाद हेलीकॉप्टर ने 9.05 बजे पुन: टेकऑफ किया। लगभग तीन-चार मिनट तक हेलीकॉप्टर ने गौरीकुंड के ऊपर उड़ान भरते हुए विंग कमांडर व टीम ने क्षेत्र का निरीक्षण किया। प्रात: 9.40 बजे यह पुन: गौचर हवाई पट्टी पर लौटा।

निम के योगेंद्र राणा ने बताया कि गौचर हवाई पट्टी से एमआई-26 के टेकऑफ और केदारनाथ में लैंडिंग के समय को लॉग बुक में अंकित किया जा रहा है। बुधवार को हेलीकॉप्टर से थ्रीडीएक्स जेसीबी मशीनें केदारनाथ पहुंचाई जाएगी।

लोगों में बना रहा उत्साह
सोमवार को गौचर हवाई पट्टी पर पहुंचने से लेकर केदारनाथ हेलीपैड पर लैंडिंग को लेकर लोगों में भारी उत्सुकता बनी रही। आपदा में दो बार उतरने के बाद यह तीसरा मौका था, जब भारतीय वायु सेना का यह हेलीकॉप्टर गौचर हवाई पट्टी पर उतरा।

वीड‌ियों देखने के ल‌िए नीचे क्ल‌िक करें


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed