{"_id":"0aaada043e74d82668cee70b2049a5ea","slug":"mi-26-flight-to-kedarnath-cancelled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिगडै़ल मौसम बना MI-26 की राह में बाधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिगडै़ल मौसम बना MI-26 की राह में बाधा
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 07 Jan 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिगडै़ल मौसम एक बार फिर वायु सेना के मालवाहक हेलीकॉप्टर की राह में बाधा बन गया। बुधवार को खराब मौसम के कारण गौचर हवाई पट्टी से एमआई-26 हेलीकाप्टर उड़ान नहीं भर सका।
विज्ञापन
गहरी धुंध को देखते हुए विंग कमांडर और टीम ने उड़ान स्थगित करने का निर्णय लिया। अब बृहस्पतिवार को मौसम के ठीक होने पर प्रात: 7 से 8 बजे के बीच केदारनाथ के लिए उड़ान भरी जाएगी। हेलीकॉप्टर से जेसीबी पहुंचाई जानी है।
विज्ञापन
नहीं खुला मौसम
मौसम एमआई-26 की राह में लगातार रोड़े डाल रहा है। पिछले सप्ताह भी दो दिन खराब मौसम के कारण चंडीगढ़ से ही उड़ान स्थगित करनी पड़ी थी। बुधवार को तड़के से ही आसमान में घने बादल और पूरे क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहा।
विज्ञापन
ऐसे में वायु सेना का एमआई-26 गौचर हवाई पट्टी से केदारनाथ के लिए उड़ान नहीं भर सका। विंग कमांडर जेएस तुंग ने टीम के साथ प्रात: 10.30 बजे तक मौसम खुलने का इंतजार किया, लेकिन बात नहीं बनी।
धुंध बनी बाधा
निम के योगेंद्र राणा ने विंग कमांडर तुंग के हवाले से बताया कि सुबह के समय धुंध होने से साफ नहीं दिखाई दे रहा है। ऐसे में उड़ान में दिक्कत हो सकती है। मौसम के साफ होने पर ही गौचर हवाई पट्टी से एमआई-26 केदारनाथ के लिए उड़ान भरेगा।