फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Metropolitan Congress President Jaswinder Singh Gogi

भाजपा में सब कुछ ठीक नहीं : गोगी

Thu, 10 Jul 2025 12:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Metropolitan Congress President Jaswinder Singh Gogi
कांग्रेस भवन में महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी ने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के सांसद, विधायक और पदाधिकारी स्वयं सरकार की विफलताओं को उजागर कर रहे हैं जो स्पष्ट संकेत है कि भाजपा में सब कुछ ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि चार साल की नाकामियाें, जनविरोधी नीतियों और देवभूमि की अस्मिता पर हमलों की लंबी सूची भाजपा सरकार के कार्यकाल की पोल खोलती है। बेरोजगारी और पलायन में बेतहाशा वृद्धि सरकार के खोखले दावों की असलियत उजागर करती है। महिला अपराधों में उत्तराखंड शीर्ष पर पहुंच गया है। गोगी ने कहा कि किन्नरों के लिए बधाई दर सरकार की ओर से निर्धारित की जानी चाहिए। उन्होंने 11 जुलाई को नगर निगम में प्रदर्शन करने की बात कही। इस दौरान अमरजीत सिंह, मदन लाल, सुनील जायसवाल, ललित बद्री, वीरेंद्र पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed