फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Message given to be active towards social service

Dehradun News: समाज सेवा के प्रति सक्रिय रहने का दिया संदेश

Sat, 22 Mar 2025 06:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 06:45 PM IST
विज्ञापन
Message given to be active towards social service
साहिया। सरदार महिपाल राजेंद्र जनजातीय पीजी कॉलेज में सात दिवसीय एनएसएस शिविर आयोजित किया जा रहा है। शुभारंभ एनएसएस इकाई की प्रभारी डॉ. रीना रांगड़ ने किया। उन्होंने स्वयंसेवियों को इस शिविर के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए समाज सेवा के प्रति जागरूक एवं सक्रिय रहने का संदेश दिया। शनिवार को आयोजित शिविर में डॉ. गौरव वार्ष्णेय ने स्वयंसेवियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वह विभिन्न जन-जागरूकता अभियानों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। चेयरमैन अनिल सिंह तोमर ने शिविर में भाग ले रहे छात्र-छात्राओं की सराहना की और उन्हें समाज सेवा एवं देश सेवा के प्रति सदैव समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर मोहर सिंह तोमर, केसर सिंह तोमर, गोपाल तोमर, रीता तोमर, अक्षय कुमार, प्रमिला, सरिता, पूजा, प्रतिमा, मनीष चौहान आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed