{"_id":"c3c8bedf198cd68f1b13ae7f222008d9","slug":"merry-christmas-in-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून में मौसम के मुताबिक क्रिसमस का मजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून में मौसम के मुताबिक क्रिसमस का मजा
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 22 Dec 2014 09:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार क्रिसमस पर थीम आधारित केक लोगों की पहली पसंद हैं। बाजार में सबसे ज्यादा मांगा स्नो फाल थीम केक की है। यह ब्रेड प्लम और सूखे मेवों को मिलाकर तैयार किया जाता है। इसमें शक्कर से गिरती बर्फ का लुक दिया गया है। इसके अलावा लोगों के रुझान को देखते हुए बाजार में खास केक, पेस्ट्री और बेकरी उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
क्रिसमस पर बाजार ने ग्राहकों को रिझाने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। क्रिसमस ट्री, सांता क्लॉज के खिलौने, घंटियों आदि की बिक्री खूब हो रही है। विभिन्न थीम और स्वाद में तैयार केक लोग बुक करा रहे हैं। बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए जहां स्नोफाल केक है तो सर्दी से राहत के लिए जिंजर केक की भी खूब पूछ है। कुकलुफ और जर्मन केक के साथ लोग सांता, घंटियों और क्रिसमस ट्री से सजे केक भी बनवा रहे हैं।
विज्ञापन
क्रिसमस थीम पर बिस्कुट, पिज्जा भी
क्रिसमस थीम पर सिर्फ केक ही नहीं बिस्कुट, पिज्जा और चॉकलेट भी तैयार कराए जा रहे हैं। क्रिसमस टोपी आकार के केक के अलावा बिस्किट और पिज्जा और चॉकलेट्स की भी अच्छी मांग है।
विज्ञापन
क्रिसमस पर लोग थीम आधारित केक ही पसंद करते हैं। नए अंदाज के लिए इस बार स्नो फाल केक बनाया जा रहा है। यह क्रिसमस से एक दिन पहले ही तैयार होगा, जबकि दूसरी थीम पर आधारित केक तैयार किए जा रहे हैं। क्रिसमस पर सब कुछ एकदम त्योहार के रंग में रंगने के लिए बेकरी के अधिकतर उत्पाद क्रिसमस थीम पर बनाए जाएंगे।
- वरुण गुलाटी, नैनीज बेकरी