फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Merit will be made of assistant teachers in uttarakhand

उत्तराखंडः सहायक अध्यापकों की बनेगी मेरिट, नए साल में 1431 पदों पर होगी भर्ती 

Wed, 25 Dec 2019 10:38 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 25 Dec 2019 10:38 AM IST
सार

  • प्रदेश में सहायक अध्यापकों की संशोधित सेवा नियमावली जारी  

विज्ञापन
Merit will be made of assistant teachers in uttarakhand
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

प्रदेश में सहायक अध्यापक एलटी के 1431 पदों पर होने वाली भर्ती में प्रदेश स्तर पर मेरिट तैयार की जाएगी। इसके बाद काउंसिलिंग के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों को मंडल का चयन करना होगा। प्रदेश में प्रवक्ताओं के बाद अब उत्तराखंड अधीनस्थ शिक्षा संशोधित सेवा नियमावली जारी कर दी गई है।

विज्ञापन


नए साल में गढ़वाल मंडल में 759 और कुमाऊं मंडल में 672 पदों पर सहायक अध्यापकों की भर्ती होनी है। सहायक अध्यापक एलटी संवर्ग की संशोधित नियमावली जारी होने से इन पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया। संशोधित सेवा नियमावली के अनुसार अभ्यर्थियों की मेरिट गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के बजाए स्टेट के स्तर पर तैयार होगी।
विज्ञापन


इसके आधार पर अभ्यर्थियों से मंडल का विकल्प मांगते हुए उन्हें काउंसिलिंग के दौरान मंडल आवंटित किया जाएगा। अभ्यर्थियों द्वारा काउंसिलिंग के दौरान अपना विकल्प देना होगा। जिसमें बाद में बदलाव नहीं किया जा सकेगा। सीधी भर्ती परीक्षा दोनों मंडलों में एक ही तिथि पर आयोजित की जाएगी। चयन सूची में नामों की संख्या रिक्तियों की संख्या के बराबर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं प्रतीक्षा सूची में नामों की संख्या रिक्तियों की संख्या से 25 प्रतिशत से अधिक नहीं होगी। संशोधित नियमावली में यह भी कहा गया है कि यदि किसी अभ्यर्थी द्वारा विषय विशेष में राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद के किसी मान्यता प्राप्त संस्था से चार वर्षीय बीएएड या बीएससीएड की उपाधि प्राप्त की है तो वह अभ्यर्थी भी अर्हताधारी होगा। सामान्य शाखा के पद पर महिला और पुरुष दोनों से भरे जाएंगे। 


सहायक अध्यापक के 1431 पदों पर भर्ती के लिए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को पहले ही अधियाचन किया जा चुका है, लेकिन कोर्ट ने इस पर रोक लगा दी थी, हाल ही में कोर्ट से राहत मिलने के बाद अब एलटी की नियमावली भी संशोधित हो गई है। मंगलवार को अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को संशोधित नियमावली भेज दी गई है। जिसके बाद आयोग की ओर से जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

- आरके कुंवर, शिक्षा निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed