फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mental health program to be launched in 242 PM SHRI schools across the state.

Dehradun News: प्रदेश के 242 पीएमश्री स्कूलों में शुरू होगा मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम

Sun, 28 Jun 2026 02:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Mental health program to be launched in 242 PM SHRI schools across the state.
देहरादून। प्रदेश के 242 पीएमश्री स्कूलों में कक्षा नौ से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए इस शिक्षा सत्र से सामाजिक-भावनात्मक शिक्षा एवं मानसिक स्वास्थ्य पर आधारित कार्यक्रम शुरू होगा। कार्यक्रम को लेकर समग्र शिक्षा सभागार में हुई पांच दिवसीय कार्यशाला संपंन हुई।
विज्ञापन

कार्यशाला में बताया गया कि राज्य में वर्ष 2019 से कक्षा एक से आठवीं तक आनंदम कार्यक्रम चल रहा है। अब शैक्षणिक सत्र 2026-27 से कक्षा नौ से 12वीं के विद्यार्थियों के लिए इसी तर्ज पर मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। कार्यक्रम के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. बीपी मैंदोली ने कहा, इस कार्यक्रम के शुरू होने से बच्चों में पढ़ने लिखने के साथ ही सामाजिक मूल्यों का विकास होगा। कार्यक्रम में विशेषज्ञों और प्रतिभागियों ने मिलकर 32 गतिविधियां तैयार की। इन गतिविधियों का उपयोग शिक्षक कक्षा में विद्यार्थियों के सामाजिक-भावनात्मक कौशल को बढ़ाने के लिए करेंगे। कार्यशाला की अध्यक्षता निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण, उत्तराखंड, बंदना गर्ब्याल ने की। अपर निदेशक, एससीईआरटी पदमेंद्र सकलानी ने कहा, विद्यार्थियों का सामाजिक और भावनात्मक विकास आज की शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसी गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास, मानसिक स्वास्थ्य और जीवन कौशल को मजबूत करेंगी। प्रतिभागियों ने भी अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि विकसित गतिविधियां विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, समानुभूति और संवाद कौशल बढ़ाने में सहायक होंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed