{"_id":"e135153d1bcc01aecb0f38135c56c8c5","slug":"memorandum-submitted-to-arun-jaitley","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरुण जेटली से की उत्तराखंड सरकार की 'शिकायत'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरुण जेटली से की उत्तराखंड सरकार की 'शिकायत'
अजित सिंह राठी/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 21 Jan 2014 11:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण जेटली को प्रदेश की दैवी आपदा से संबंधित एक ज्ञापन सौंपकर केंद्र सरकार से बात करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपा
ज्ञापन की जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने बताया कि दैवी आपदा के बाद कामकाज का हिसाब ना राज्य सरकार के पास है और ना ही केंद्र के।
पढ़ें, भारी बर्फबारी ने तोड़े यह रिकॉर्ड...
विज्ञापन
राज्य सरकार आज तक यह बताने की स्थिति में भी नहीं है कि केंद्र से कितना पैसा मिला और कितना काम हुआ।
पढ़ें, बर्फ से लद गईं उत्तराखंड की वादियां
विज्ञापन
हजारों लोग आज भी दरबदर है, घरों की व्यवस्था नहीं हो सकी। अभी तक क्यों राज्य सरकार, केंद्र से मिलने वाले पैसे का इंतजार करती रही। इस बात का जवाब दिया जाना चाहिए कि जब राज्य के पास धनराशि थी तो उसका सदुपयोग क्यों नहीं किया गया।
पढ़ें, उत्तराखंड में ही मिलेगी डीयू जैसी एजूकेशन
इसके अलावा केंद्र ने कितनी धनराशि कब अवमुक्त की और उससे अभी तक कितना काम हुआ, यह हिसाब तो केंद्र को देना ही चाहिए क्योंकि पैसा देने वाला खर्च का हिसाब लेने का हकदार होता है। इसलिए केंद्र ने पैसा देकर हिसाब किबात भी लिया होगा।
पढ़ें, इस हिमपात ने पर्यटन को दी गर्माहट
ज्ञापन में यही आग्रह किया गया कि भाजपा की तरफ से अरुण जेटली केंद्र की यूपीए सरकार से इस संदर्भ में बातचीत करे। ताकि प्रदेश में खर्च हो रही धनराशि को लेकर कुछ पारदर्शिता आ सके।