फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Memorandum submitted in protest against trade license fee

Dehradun News: व्यापार लाइसेंस शुल्क के विरोध में सौंपा ज्ञापन

Wed, 21 May 2025 02:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted in protest against trade license fee
दून नगर निगम की ओर से प्रस्तावित व्यापार लाइसेंस शुल्क के विरोध में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व व्यापारियों ने मोर्चा खोल दिया है। लाइसेंस शुल्क के विरोध में व्यापारी नगर निगम पहुंचे और मेयर सौरभ थपलियाल और नगर आयुक्त नमामि बंसल से मुलाकात की। व्यापारियों ने इस संबंध में नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। मंडल के महानगर अध्यक्ष विशाल गुप्ता के नेतृत्व में पहुंचे व्यापारियों ने कहा कि यह निर्णय न केवल तानाशाहीपूर्ण है, बल्कि कोरोना महामारी के बाद से आर्थिक कठिनाइयों से जूझ रहे छोटे और मध्यम व्यापारियों के लिए अत्यंत विनाशकारी सिद्ध होगा। व्यापारियों ने कहा कि इस जबरन वसूली को स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि यह शुल्क अविलंब वापस लिया जाए। इस दौरान राजपुर रोड व्यापार मंडल, इंद्रा मार्केट एसोसिएशन, हनुमान चौक पीपल मंडी, धर्मपुर व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed