{"_id":"1e63f02f652837d7db16de68bde4f9f8","slug":"meghnad-dead-due-to-heart-attack-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीलाः हार्ट अटैक से हुई ‘मेघनाद’ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीलाः हार्ट अटैक से हुई ‘मेघनाद’ की मौत
ब्यूरो / अमर उजाला, पोखरी (चमोली)
Updated Mon, 29 Jun 2015 09:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चमोली में जौरासी के भेरिया तोक गांव में रामलीला मंचन के दौरान मेघनाद के पात्र की मौत हो गई। डॉक्टर ने मौत का कारण हार्टअटैक बताया। शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
भेरिया तोक में इन दिनों रामलीला चल रही है। शनिवार रात को 11वें दिन मेघनाद वध की लीला का मंचन हो रहा था। लक्ष्मण की भूमिका रिंकू निभा रहे थे और मेघनाथ का अभिनय जौरासी गांव की प्रधान रामेश्वरी देवी के पति दिनेश चौधरी (33 वर्ष) कर रहे थे।
विज्ञापन
लक्ष्मण और मेघनाद के बीच संवाद चल ही रहा था कि मेघनाद के पात्र दिनेश अचानक गिर पड़े। काफी देर तक वह नहीं उठे तो अन्य लोगों ने उन्हें उठाया। ग्रामीण उन्हें तत्काल सीएचसी पोखरी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
डॉक्टर ने मौत का कारण हृदय गति रुकना बताया। घटना से पूरे गांव में मातम छा गया। नायब तहसीलदार योगेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।