{"_id":"0a3cd6fbf2aea1f9da57b38859cb4e98","slug":"meeting-of-uttarakhand-cabinet-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैबिनेट बैठक में इन मुद्दों पर रहेगा खास फोकस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैबिनेट बैठक में इन मुद्दों पर रहेगा खास फोकस
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 19 Nov 2014 04:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफसरों और कर्मचारियों का मैदान मोह तोड़ने की दिशा में राज्य सरकार की तरफ से बातें तो बहुत हो रही हैं लेकिन क्या कोई ठोस फैसला भी किया जाता है या नहीं, इसकी बानगी बुधवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में मिल सकती है।
विज्ञापन
शिक्षकों की तबादला नीति को मंजूरी
लंबे समय से गतिरोध के कारण अटकी शिक्षकों की तबादला नीति को भी बैठक में मंजूरी दिए जाने की पूरी उम्मीद है। पिछली कैबिनेट बैठक में इस पर विवाद की स्थिति बन गई थी।
विज्ञापन
सीएम ने नीति को विचलन (विशेषाधिकार ) से पास करना चाहा तो मंत्रियों ने कैबिनेट बैठक में ही रखकर चर्चा कराने पर जोर दिया।
अनुपूरक बजट पर फैसले की उम्मीद
एक अहम मुद्दा 24 नवंबर से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में लाए जाने वाले अनुपूरक बजट का है। लगभग एक हजार करोड़ से ज्यादा की धनराशि के अनुपूरक बजट को मंजूरी दी जा सकती है।
विज्ञापन
इसके अलावा सचिवालय में कार्य दिवस पांच से छह दिन किए जाने के मुद्दे पर फिर से विचार किया जा सकता है। किसानों को गन्ना भुगतान के लिए सहकारी बैंकों से चीनी मिलों को सॉफ्ट लोन देने के मुद्दे पर भी चर्चा हो सकती है।