फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   meeting of narendra modi and ramdev

'सीक्रेट' मीटिंग के बाद मिले रामदेव और PM के सुर

Sun, 22 Jun 2014 07:56 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 22 Jun 2014 07:56 PM IST
विज्ञापन
meeting of narendra modi and ramdev

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग गुरु रामदेव के साथ हुई बातचीत में उन सभी मुद्दों पर सहमति जताई है, जो बाबा द्वारा चुनाव के समय उठाए गए थे।

विज्ञापन


अरबों रुपए का कालाधन भारत लाने के मुद्दे को पीएम ने प्राथमिकता से लिया है। प्रधानमंत्री मोदी अगले कुछ महीनों में हरिद्वार आ सकते हैं।

उनके निमंत्रण को पीएम ने स्वीकार कर लिया है। यह जानकारी बाबा रामदेव ने दिल्ली से लौटकर दी।

नरेंद्र मोदी संग लंबी बातचीत

meeting of narendra modi and ramdev

योग गुरु स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने शुक्रवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री के निवास पर उनसे लंबी बातचीत की थी।

दरअसल नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में बाबा ने ऐन वक्त पर भाग लेने से इंकार कर दिया था। तब माना जा रहा था कि बाबा कुछ मुद्दों पर नाराज चल रहे हैं।

चुनाव के दौरान भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह को बाबा ने 10 सूत्री मांग पत्र दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने बाबा को दिलाया विश्वास

meeting of narendra modi and ramdev

इस पत्र में कालाधन वापसी, समान कर संहिता, भ्रष्टाचार समापन, व्यवस्था परिवर्तन आदि के महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल थे।

राजनाथ सिंह ने विश्वास दिया था कि यदि मोदी सरकार आई तो सभी मुद्दों पर काम शुरू कर दिया जाएगा।

वार्ता में प्रधानमंत्री ने बाबा को विश्वास दिलाया कि उनके सबसे बड़े मुद्दे कालेधन की वापसी पर काम शुरू हो चुका है।

अन्य मुद्दों को भी सरकार प्राथमिकता के आधार पर लेगी। मोदी से लंबी वार्ता के बाद स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed