{"_id":"645115e9258d09cd7e016eda","slug":"meeting-in-delhi-today-on-issue-of-joshimath-disaster-relief-package-uttarakhand-news-in-hindi-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Joshimath: जोशीमठ के मुद्दे पर दिल्ली में बैठक आज, पुनर्निर्माण के लिए राहत पैकेज पर लग सकती है मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Joshimath: जोशीमठ के मुद्दे पर दिल्ली में बैठक आज, पुनर्निर्माण के लिए राहत पैकेज पर लग सकती है मुहर
Wed, 03 May 2023 03:49 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 03 May 2023 03:49 PM IST
सार
नई दिल्ली में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अपर सचिव की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में पोस्ट-डिजास्टर नीड्स असेसमेंट (पीडीएनए), वैज्ञानिक संस्थाओं के विशेषज्ञों और उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
आपदा प्रबंधन सचिव रंजीत कुमार सिन्हा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड में चमोली जिले के जोशीमठ में भूधंसाव प्रभावित क्षेत्र के लोगों को शीघ्र राहत मिल सकती है। इस संबंध में केंद्र सरकार की ओर से बुधवार को नई दिल्ली में बैठक आयोजित की गई है। संभव है कि इस बैठक में जोशीमठ पुनर्निर्माण के लिए राहत पैकेज पर कोई फैसला हो जाए। राज्य सरकार की ओर से राहत पैकेज के तौर पर केंद्र से करीब तीन हजार करोड़ रुपये की मांग की गई है।
विज्ञापन
नई दिल्ली में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अपर सचिव की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में पोस्ट-डिजास्टर नीड्स असेसमेंट (पीडीएनए), वैज्ञानिक संस्थाओं के विशेषज्ञों और उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
Uttarakhand: विधानसभा सचिवालय में नियुक्तियों पर हाईकोर्ट ने सरकार से फिर मांगा जवाब, 30 जून को अगली सुनवाई
विज्ञापन
सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत सिन्हा ने इसकी पुष्टि की है। हाल ही में केंद्र से पोस्ट-डिजास्टर नीड्स असेसमेंट (पीडीएनए) टीम ने चार दिन जोशीमठ में रहकर प्रभावित हिस्से का बारीकी से आकलन किया और रिपोर्ट केंद्र को सौंपी थी। शासन के सूत्रों के अनुसार, इसी रिपोर्ट के आधार पर राहत पैकेज पर निर्णय लिया जाना है।