{"_id":"643d9792de8ebe20a70b64ad","slug":"meet-chief-minister-verified-checking-many-levels-dehradun-news-c-5-drn1037-133922-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: सीएम की सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट, मिलने आने वालों का होगा सत्यापन, ये हैं नए नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: सीएम की सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट, मिलने आने वालों का होगा सत्यापन, ये हैं नए नियम
Tue, 18 Apr 2023 11:27 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Apr 2023 11:27 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश में हुए घटनाक्रम के बाद उत्तराखंड में भी पुलिस सतर्कता बरत रही है। इसी बीच रविवार को इंटेलीजेंस ने भी मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर एक अलर्ट प्रशासन और मुख्यमंत्री सुरक्षा विभाग को दिया था। इसमें मुख्यमंत्री के सुरक्षा घेरे को मजबूत करने की सिफारिश की गई थी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री से मिलने वालों का सघन सत्यापन किया जाएगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों में शामिल होने वाले और कवरेज पर जाने वाले मीडियाकर्मियों की भी कई स्तरों पर चेकिंग की जाएगी। इस संबंध में सोमवार को डीजीपी अशोक कुमार की अध्यक्षता में पुलिस अधिकारियों ने बैठक की।
विज्ञापन
बता दें कि राज्य में केवल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ही जेड प्लस सिक्योरिटी उपलब्ध है। उत्तर प्रदेश में हुए घटनाक्रम के बाद उत्तराखंड में भी पुलिस सतर्कता बरत रही है। इसी बीच रविवार को इंटेलीजेंस ने भी मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर एक अलर्ट प्रशासन और मुख्यमंत्री सुरक्षा विभाग को दिया था।
विज्ञापन
मीडियाकर्मियों की कई स्तर पर की जाएगी चेकिंग
इसमें मुख्यमंत्री के सुरक्षा घेरे को मजबूत करने की सिफारिश की गई थी। इस संबंध में सोमवार को डीजीपी अशोक कुमार ने एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी मुरुगेशन और इंटेलीजेंस के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस संबंध में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी मुरुगेशन ने बताया कि वीवीआईपी कार्यक्रमों में एक्सेस कंट्रोल (सीमित प्रवेश) करने की जरूरत पर जोर दिया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Kedarnath Heli Service: एक मई से आगे की यात्रा के लिए आज खुलेगी बुकिंग, यहां करें अप्लाई
जेड प्लस सिक्योरिटी वाले वीवीआईपी के कार्यक्रमों में जाने वाले लोगों और कवरेज के लिए गए मीडियाकर्मियों की कई स्तर पर चेकिंग की जाएगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री से लोग मिलने जाते हैं उनका भी सत्यापन किया जाएगा। ताकि, उनसे कोई गलत व्यक्ति मिलने न जाने पाए। एडीजी ने बताया कि वीवीआईपी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए समय-समय पर ट्रेनिंग भी दी जाती है।