फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   meer ranjan negi teach hockey

मीर ने दिए हॉकी खिलाड़ियों को गुरुमंत्र

Sat, 16 Nov 2013 10:10 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 16 Nov 2013 10:10 PM IST
विज्ञापन
meer ranjan negi teach hockey

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज के खिलाड़ियों के लिए शनिवार का दिन यादगार रहा। भारतीय हॉकी टीम के पूर्व गोलकीपर मीर रंजन नेगी ने खिलाड़ियों को खेल की बारीकियां बताई। उन्होंने गोलकीपर को बेहतर बनने के लिए विशेष टिप्स दिए।

विज्ञापन


उत्तराखंड में छुट्टियां बिताकर मुंबई लौटने से पहले शनिवार सुबह करीब 9 बजे मीर रंजन नेगी अपनी पत्नी के साथ रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज पहुंचे। कालेज के प्रधानाचार्य मनोज कुमार शर्मा ने उनका स्वागत किया। किट पहनकर पहुंचे मीर रंजन नेगी ने इसके बाद हॉकी मैदान का रूख कर खिलाड़ियों से परिचय लिया।
विज्ञापन


खिलाड़ियों को बताए गुर
करीब 5 मिनट तक खिलाड़ियों को अपने बारे में बताया और कहा कि मेहनत से ही आगे बढ़ सकते हैं, इसका कोई शॉर्ट कट नहीं  है। करीब 25 मिनट तक खिलाड़ियों के साथ स्ट्रेचिंग, रनिंग कराने के बाद उन्होंने मैच के दौरान ड्रिबलिंग, पैरों और स्टिक के मूवमेंट के बारे में छोटी-छोटी जानकारियां दीं। खिलाड़ियों को स्किल, स्पीड ,बाल के साथ हिट करने, रनिंग और रोकने के बारे में बताया। मीर रंजन ने इसके बाद गोलपोस्ट का रूख किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कालेज के तीन गोलकीपरों को उन्होंने पेनाल्टी स्ट्रोक के समय मूवमेंट, ड्राइव, फुटवर्क के बारे में प्रैक्टिकल करके बताया। इसके बाद खुद हॉकी स्टिक थामकर गोलकीपर को अभ्यास कराया। इस दौरान साई बंगलुरू सेंटर के हॉकी कोच वासु थपलियाल सहित कालेज के अन्य कोच भी मौजूद थे।


मुंबई आने का निमंत्रण

मीर रंजन नेगी ने स्पोर्ट्स कालेज की टीम को मुंबई आने का निमंत्रण दिया है। उन्होंने कालेज के प्रधानाचार्य से कहा कि खिलाड़ियों रहने और खाने-पीने का सारा इंतजाम उनकी एकेडमी करेगी। उन्होंने कहा कि यहां के खिलाड़ियों का स्टेमिना बहुत अच्छा है, जरूरत है तो उनको आगे बढ़ाने की। यहां की टीम को मुंबई की लीग टीमों के साथ खिलाड़ियों का मैच कराए जाएंगे और इससे खिलाड़ियों को एक्सपोजर मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed