फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Medical certificates of 39 teachers fail to meet the standards of the Transfer Act Uttarakhand news in hindi

उत्तराखंड: 39 शिक्षकों के चिकित्सा प्रमाणपत्र तबादला एक्ट के मानकों में फेल, खुद को बताया गंभीर बीमार

Thu, 04 Jul 2024 07:12 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 04 Jul 2024 07:12 AM IST
सार

विभाग की ओर से बताया गया है कि चिकित्सा बोर्ड ने 183 शिक्षकों के प्रमाणपत्र स्वीकृत किए हैं। जबकि 33 प्रवक्ताओं के प्रमाणपत्र यह कहते हुए रद्द कर दिए गए हैं

विज्ञापन
Medical certificates of 39 teachers fail to meet the standards of the Transfer Act Uttarakhand news in hindi
शिक्षक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सुगम क्षेत्र में तबादलों के लिए खुद को गंभीर बीमार बताते हुए इसका प्रमाण पत्र लगाने वाले 39 प्रवक्ताओं के चिकित्सा प्रमाणपत्र चिकित्सा बोर्ड ने रद्द कर दिए। शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी के मुताबिक इन शिक्षकों ने जो प्रमाणपत्र लगाए थे, वे तबादला एक्ट के दायरे में नहीं आते। यही वजह है कि इनके प्रमाणपत्र रद्द किए गए हैं।

विज्ञापन

प्रदेश में इन दिनों शिक्षकों के तबादलों की प्रक्रिया चल रही है। विभाग की ओर से इसके लिए पात्र शिक्षकों की सूची जारी करने के साथ ही अनुरोध के आधार पर तबादलों के लिए शिक्षकों के आवेदन मांगे गए हैं। विभाग की ओर से बताया गया है कि प्रवक्ता संवर्ग सामान्य में अनुरोध के आधार पर 1867 शिक्षकों और महिला शाखा में 159 शिक्षिकाओं ने आवेदन किए है।

विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय में तबादलों के लिए आवेदन करने वाले इन प्रवक्ताओं में 216 ने सुगम में तबादले के खुद के गंभीर बीमार होने का प्रमाणपत्र लगाया है। विभाग की ओर से बताया गया है कि चिकित्सा बोर्ड ने 183 शिक्षकों के प्रमाणपत्र स्वीकृत किए हैं। जबकि 33 प्रवक्ताओं के प्रमाणपत्र यह कहते हुए रद्द कर दिए गए हैं कि यह प्रमाणपत्र तबादला एक्ट में दी गई बीमारी के अनुरूप नहीं हैं। वहीं, प्रवक्ता महिला शाखा में 52 शिक्षिकाओं में से 46 के प्रमाणपत्र सही पाए गए हैं। जबकि 6 के प्रमाणपत्र रद्द किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

अनुरोध के आधार पर तबादलों के लिए यह है आधार

शिक्षकों के अनुरोध के आधार पर तबादले के लिए तबादला एक्ट में कुछ मानक तय किए गए हैं। गंभीर बीमारी, पति-पत्नी, तलाकशुदा, सुगम से दुर्गम में तैनाती चाहते वाले आदि शिक्षकों से इसके लिए आवेदन पत्र लेकर उनके तबादले किए जाते हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेश को केंद्र से मिली 100 मेगावाट बिजली, चुनौतीपूर्ण समय में दिल्ली से अच्छी खबर

अनुरोध के आधार पर तबादलों के लिए जिन शिक्षकों के चिकित्सा बोर्ड ने प्रमाणपत्र रद्द किए हैं। उन शिक्षकों के आवेदनों पर अब कोई विचार नहीं किया जाएगा। गलत आधार पर किसी भी शिक्षक का तबादला नहीं किया जाएगा। -बंशीधर तिवारी, शिक्षा महानिदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed