फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand got 100 MW electricity from the center Read All Update in hindi

Uttarakhand: प्रदेश को केंद्र से मिली 100 मेगावाट बिजली, चुनौतीपूर्ण समय में दिल्ली से अच्छी खबर

Wed, 03 Jul 2024 12:19 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 03 Jul 2024 12:19 PM IST
सार

केंद्रीय पूल से चार जुलाई से 31 जुलाई के बीच 100 मेगावाट बिजली मिली है। इससे पहले केंद्र ने गैर आवंटित कोटे से राज्य को 86 मेगावाट बिजली दी थी।

विज्ञापन
Uttarakhand got 100 MW electricity from the center Read All Update in hindi
मुख्यमंत्री धामी - फोटो : सोशल मीडिया हैंडल

विस्तार

बिजली किल्लत के दौर में राज्य को केंद्र से एक और राहत मिली है। केंद्र सरकार ने गैर आवंटित कोटे से जुलाई माह के लिए 100 मेगावाट बिजली दे दी है। यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने बताया कि वर्तमान में बिजली की किल्लत चल रही है। टीएचडीसी की परियोजना से भी उत्पादन बंद है।

विज्ञापन


ऐसे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सचिव ऊर्जा आर मीनाक्षी सुंदरम ने केंद्र से बिजली देने की मांग की थी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय पूल से चार जुलाई से 31 जुलाई के बीच 100 मेगावाट बिजली मिली है। इससे पहले केंद्र ने गैर आवंटित कोटे से राज्य को 86 मेगावाट बिजली दी थी। वर्तमान में पावर बैंकिंग से यूपीसीएल हरियाणा और दिल्ली को 200 मेगावाट बिजली का उधार भी लौटा रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Rain: मलबा आने बदरीनाथ-यमुनोत्री हाईवे बंद, जोशीमठ में रात घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर निकले लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे चुनौतीपूर्ण समय में दिल्ली से यह बिजली मिलना अच्छी खबर माना जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 100 मेगावाट बिजली के लिए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इससे राज्य में विद्युत आपूर्ति निर्बाध बनाए रखने में और आसानी होगी।

इस महीने शुरू हो सकती है टीएचडीसी की बिजली

टीएचडीसी ने अपने पंप स्टोरेज प्लांट की वजह से पिछले महीने शटडाउन लिया था। इस वजह से राज्य में करीब 200 मेगावाट बिजली की कमी हो रही है। माना जा रहा है कि इस महीने के आखिरी सप्ताह तक टीएचडीसी अपना उत्पादन शुरू कर सकता है। इससे राज्य को राहत मिल जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed