फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   meat piece found in temple at haridwar

हरिद्वार के मंदिर में पड़ा मिला मांस, फोर्स तैनात

Thu, 24 Jul 2014 04:08 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 24 Jul 2014 04:08 PM IST
विज्ञापन
meat piece found in temple at haridwar

तीर्थनगरी हरिद्वार के एक मंदिर में गुरुवार की सुबह मांस के टुकड़े रखे हुए मिले। इस घटना से क्षेत्र में तनाव पैदा हो गया है।

विज्ञापन


मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा मौके पर पुलिस फोर्स तैनात की जा चुकी है।

बताया गया कि बुधवार की देर रात कोई अंजान व्यक्ति हरिद्वार के प्रेमपुर गांव के ग्राम देवता के मंदिर में एक बोरे में मांस रख कर चला गया।

गांव वालों ने किया हंगामा, पुलिस प्रशासन अलर्ट

meat piece found in temple at haridwar

जब गुरुवार को सुबह 6 बजे पूजा के लिए गांव वाले मंदिर में गए तो वहां एक बोरे में मांस रखा हुआ था। इस घटना से क्षेत्र में तनाव पैदा हो गया है।

गांव वालों ने इस बात को लेकर खूब हंगामा कर दिया, जिसके बाद पहुंची पुलिस ने अपना मोर्चा संभाल लिया है।

गांव वाले पुलिस से तुरंत कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि निशानदेही की बाद पुलिस कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हरिद्वार में लाखों भक्त पहुंचने की आशंका

meat piece found in temple at haridwar

हरिद्वार में 24 और 25 जुलाई को भगवान शिव के जलाभिषेक का विशेष कार्यक्रम है। जिसमें भारी संख्या में कांवड़िए शहर में पहुंच रहे हैं।

इस बात को ध्यान में रखकर पुलिस प्रशासन और भी अलर्ट हो गया है। 25 जुलाई को शिवरात्री होने के कारण हरिद्वार में लाखों भक्त पहुंचने की आशंका जताई गई है।

पुलिस को आशंका है कि किसी ने धार्मिक भावना भड़काने के लिए ऐसा किया है। पुलिस ने क्षेत्र में शांति की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed