#MeToo में फंसे भाजपा नेता संजय कुमार के खिलाफ पुलिस आज दर्ज करेगी पीड़िता के बयान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीटू प्रकरण में मुकदमा होने के बाद पुलिस सोमवार को पीड़िता के बयान दर्ज करेगी। इसके बाद उसके मजिस्ट्रेटी बयान कराए जाएंगे। बयानों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आरोपी संजय कुमार को नोटिस जारी किया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने आरोपी से कोई संपर्क नहीं किया है।
करीब ढाई माह की उठापटक के बाद शनिवार को पीड़िता की शिकायत पर शहर कोतवाली में भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री संजय कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इससे पहले मामले में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सरिता डोभाल ने पीड़िता के बयान दर्ज किए थे और जांच रिपोर्ट एसएसपी को सौंपी थी।
एसएसपी निवेदिता कुकरेती के आदेश पर संजय कुमार के खिलाफ अश्लील हरकत करने, लज्जा भंग करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज हुई। पीड़ित महिला ने इस संबंध में पुलिस को कुछ ऑडियो क्लिप देने को भी कहा था।
शहर कोतवाल शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि विवेचना अधिकारी सोमवार को पीड़ित महिला के बयान दर्ज करेंगी। इसके बाद उसके मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराए जाएंगे। महिला ने जो ऑडियो क्लिप देने की बात कही है वह भी अब विवेचक ही पीड़िता से हासिल करेंगी। शुरूआती प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही आरोपी संजय कुमार को नोटिस जारी किया जाएगा।