{"_id":"65f5f298d4e87c36b807a414","slug":"mddas-vigorous-action-continues-against-illegal-plotting-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1032-372690-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: ताबड़तोड़ कार्रवाई के बीच सहायक अभियंता को नरेंद्रनगर किया अटैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: ताबड़तोड़ कार्रवाई के बीच सहायक अभियंता को नरेंद्रनगर किया अटैच
विज्ञापन
I- फुलसनी में नामी बिल्डर की प्लॉटिंग की थी ध्वस्तI
तहसील क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ एमडीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। इस बीच टीम में शामिल एक सहायक अभियंता पंकज पाठक को शुक्रवार को टिहरी गढ़वाल के नरेंद्रनगर में अटैच कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार सहायक अभियंता ने फुलसनी में एक नामी बिल्डर की अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया था। लगातार कार्रवाई के बाद प्रशंसा की बजाय अचानक सहायक अभियंता को नरेंद्रनगर अटैच कर दिया गया।
सूत्रों के अनुसार बिल्डर के शासन के कुछ अधिकारियों से घनिष्ट संबंध हैं। सहायक अभियंता को दूसरे जगह अटैच करने से एमडीडीए के अभियान को झटका लगा है। वहीं, एमडीडीए के अधिशासी अभियंता मनोज जोशी ने बताया कि पंकज पाठक को टिहरी गढ़वाल के नरेंद्रनगर अटैच किया गया। उन्होंने प्रभार ग्रहण भी कर लिया है। वह नरेंद्रनगर और देहरादून दोनों जगह का कार्यभार संभालेंगे।