{"_id":"65b18087a85bd39692030884","slug":"mdda-sets-out-its-upcoming-priorities-dehradun-news-c-5-1-drn1030-336136-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: तहसील चौक पर बने फुट ओवर ब्रिज की उपयोगिता का फिर से होगा परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: तहसील चौक पर बने फुट ओवर ब्रिज की उपयोगिता का फिर से होगा परीक्षण
विज्ञापन
Iडिफेंस कॉलोनी में बनकर तैयार गौरा देवी पार्क का जल्द लोकार्पण कराया जाएगाI
एमडीडीए ने अपनी आगामी प्राथमिकताओं को निर्धारित किया। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने प्राधिकरण अधिकारियों, अभियंताओं से कहा कि तहसील चौक पर बने फुट ओवर ब्रिज की उपयोगिता को लेकर कई शंकाएं हैं इसलिए एक बार पुनः इस फुटओवर ब्रिज की समीक्षा की जाए। साथ ही तहसील पार्किंग के निर्माण को प्राथमिकता के साथ किया जाए।
उन्होंने कहा कि प्राधिकरण की धौलास और आमवाला तरला परियोजना के ब्रॉउशर तैयार कर लिए जाएं। साथ ही भवनों को जल्द बेचने के लिए अधिशासी अभियंता मार्केटिंग टीम के कार्यों की मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि डिफेंस कॉलोनी में बनकर तैयार गौरा देवी पार्क का जल्द लोकार्पण कराया जाएगा। साथ ही मालदेवता में बनाए जा रहे पार्क को भी जल्द तैयार कर इसका भी लोकार्पण कराया जाए।
उपाध्यक्ष ने कहा कि शहर में प्राधिकरण जिन 156 सड़कों का कार्य कर रहा है, उन्हें जल्द से जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने नक्शों के अलावा शमन कैंप, सिटी फॉरेस्ट पार्क परियोजना, आवासीय परियोजनाओं, पार्किंग व आढ़त बाजार परियोजना की समीक्षा कर बिंदुवार निर्देश जारी किए। कहा कि मसूरी में जीरो प्वाइंट के पास पार्किंग के साथ ही टाउन हॉल के पास बनकर तैयार 300 वाहन क्षमता की पार्किंग को इस पर्यटन सीजन से पहले शुरू किया जाए। इसे लेकर जो भी एमओयू व अन्य प्रक्रियाएं होनी हैं उन्हें जल्द पूरा कर लें। विकासनगर के हरबर्टपुर में बनकर तैयार हो चुके बस अड्डे का जल्द लोकार्पण कराएं।
विज्ञापन
सहस्त्रधारा नागल में हेलिपैड के सामने बन रहे सिटी पार्क के साथ ही साथ राजपुर पार्क के भी जल्द से जल्द लोकार्पण के निर्देश दिए। उद्यान विभाग के उद्यान अधिकारी को निर्देश दिए कि जी-20 व इन्वेस्टर्स समिट के दौरान जितने भी कार्य हुए हैं, उनकी नियमित मॉनिटरिंग की जाए। ऐसी भी शिकायतें हैं कि शहर में कई स्थानों पर लगाए गए पौधे सूख रहे हैं, इसे गंभीरता से लें। कहा, अवैध निर्माण का ऑन-साइट चालान कर इसे एप के माध्यम से ऑनलाइन सिस्टम पर अपडेट किया जाए।
बैठक में सचिव मोहन सिंह बर्निया, अधीक्षण अभियंता हरीश चंद्र राणा, समस्त अधिशासी अभियंता, समस्त सहायक व अवर अभियंता के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।