फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   mdda flat lottery at dehradun

एमडीडीए के फ्लैट को खरीददारों का टोटा

Sat, 01 Mar 2014 12:26 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 01 Mar 2014 12:26 PM IST
विज्ञापन
mdda flat lottery at dehradun

राजधानी देहरादून में आरक्षित वर्ग में एमडीडीए के फ्लैट खरीदने वालों का टोटा रहा। प्राधिकरण ने प्रस्तावित 560 फ्लैट के लिए शुक्रवार को लाटरी निकाली थी।

विज्ञापन


प्रतीक्षा सूची में 10 फीसदी आवदेक

आरक्षित वर्ग में खरीदारों के आवेदन कम पड़ गए तो सूची के बचे फ्लैटों को सामान्य वर्ग में शामिल कर लिया गया। फ्लैटों के 10 फीसदी आवेदकों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।

विज्ञापन


अगर कोई खरीदार समय से पैसा जमा नहीं कर पाया तो उसके नाम का फ्लैट प्रतीक्षा सूची के व्यक्ति को आवंटित कर दिया जाएगा।

प्रीतम नगर रोड स्थित एमडीडीए के पुराने कार्यालय में प्रस्तावित फ्लैटों के लिए खरीदारों के नाम की लाटरी दोपहर 12 बजे से निकलनी शुरू हुई। सबसे पहले आरक्षित वर्गों के खरीदारों के नाम की लाटरी निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमडीडीए उपाध्यक्ष आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, विकलांग, अनुसूचित जाति, महिला आरक्षित वर्ग में खरीदार कम थे। इस वर्ग के बचे फ्लैट को सामान्य वर्ग में शामिल कर लिया गया है।

सांसद और विधायक कोटे में छह फ्लैट
सामान्य वर्ग के लिए लाटरी शाम तक निकाली जाती रही। पिछड़े वर्ग केटेगरी में सिर्फ दो वरिष्ठ नागरिक लक्ष्मी चंद्रा और जगदीश प्रसाद के नाम लाटरी निकाली गई।

सांसद और विधायक कोटे में छह फ्लैट रखे गए थे। इनके लिए सात लोगों ने आवेदन किया था। सरकारी और डिफेंसकर्मी (महिला) कोटे में चार फ्लैट थे और पांच महिलाओं ने आवेदन किया था।

एमडीडीए के फ्लैट के लिए सबसे अधिक ग्राहक सामान्य वर्ग में रहे। लाटरी में दो परचियां निकाली जाती रहीं। एक डिब्बे में ग्राहक का नाम होता और दूसरे डिब्बे में संबंधित श्रेणी के फ्लैट के नंबर रखे गए थे।

दोनों परचियां निकालने के बाद ग्राहक के नाम और फ्लैट का नंबर का माइक से ऐलान कर दिया जाता। इस मौके पर एमडीडीए उपाध्यक्ष आर मीनाक्षी सुंदरम, अधिशासी अभियंता अनिल त्यागी, प्राधिकरण के टाउन प्लानर आरजे सिंह आदि रहे।


सांसद और मंत्री ने भी लिए फ्लैट
सांसद और विधायक कोटे में माननीयों को भी फ्लैट आवंटित किए गए हैं। इस मौके पर उनके नाम की लाटरी निकाली गई। सांसद तरुण विजय और मंत्री प्रीतम सिंह के नाम भी लाटरी में निकाले गए।

इनके अलावा सांसद नारायण पाल आर्य, विधायक सरबत करीम, विधायक राजेश शुक्ल और पुष्कर सिंह धामी के नाम भी फ्लैट की लाटरी निकली है।

इनमें रही कमी
एमआईजी-सेवा निवृत्त कर्मचारियों के लिए चार फ्लैट थे लेकिन आवेदन तीन ने किया
एलआईजी-स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित के लिए चार फ्लैट थे लेकिन आवेदन तीन ने किया
ईडब्लूएस-स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित के लिए दो फ्लैट थे लेकिन आवेदन एक ने किया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed