फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   MCI seek information about MBBS Admission

एमसीआई ने एमबीबीएस दाखलों की मांगी जानकारी

Mon, 26 Aug 2019 01:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
MCI seek information about MBBS Admission
मेडिकल कॉलेजों में इस साल हुए एमबीबीएस दाखिलों का पूरा ब्योरा मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) ने तलब किया है। सभी कॉलेजों को दाखिला लेने वाले छात्र-छात्राओं की जानकारी एमसीआई की वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी।
विज्ञापन

एमसीआई की ओर से सितंबर में वेबसाइट पर लिंक खोल दिया जाएगा। इसके बाद सभी कॉलेजों को अपने परिसर में दाखिला लेने वाले छात्र का नाम, उसका मेरिट नंबर या नीट की रैंक, जेंडर, जन्मतिथि, श्रेणी, एडमिशन की तिथि, 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और अंग्रेजी के अंक तथा नीट प्रवेश परीक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के अंकों का ब्योरा ऑनलाइन अपलोड करना होगा। ब्योरा अपलोड करने में गलती होने पर उसे सुधारा भी जा सकता है। इसके बाद मौका नहीं मिलेगा। सभी सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों को अपनी स्टेट कोटा सीट और ऑल इंडिया मैनेजमेंट कोटा सीट पर हुए दाखिलों की पूरी जानकारी का प्रिंटआउट भी एमसीआई कार्यालय को भेजना होगा। एमसीआई की ओर से देश में एमबीबीएस दाखिलों के फर्जीवाड़े को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलसचिव प्रो. विजय जुयाल ने बताया कि एमसीआई की ओर से मांगी गई पूरी जानकारी सभी कॉलेजों के स्तर से जमा कराई जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed