{"_id":"570ea4974f1c1b82654a6ae2","slug":"mayor-vinod-chamoli-angry-on-house-tax","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाउस टैक्स न देने वालों पर मेयर सख्त, ऐसे वसूलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाउस टैक्स न देने वालों पर मेयर सख्त, ऐसे वसूलेंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 14 Apr 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
मेयर विनोद चमोली
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर निगम क्षेत्र में 55 हजार से अधिक लोगों ने अभी तक हाउस टैक्स जमा नहीं किया है। मेयर विनोद चमोली ने गृह कर अनुभाग को ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने साफ किया है कि यदि जल्द ही बकाएदारों ने टैक्स जमा नहीं कराया तो नागरिक प्रशासन और राजस्व विभाग की मदद से उन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
नगर निगम के डाटा बैंक के अनुसार नगर निगम क्षेत्र में सवा लाख के आसपास गृहकर दाता हैं। लेकिन अभी इनमें से 55 हजार से अधिक लोगों ने टैक्स जमा नहीं किया है। टैक्स जमा कराने के लिए टैक्स सेक्शन की ओर से तमाम कैंप भी लगाए गए, तब भी इन लोगों ने हाउस टैक्स जमा नहीं किया।
विज्ञापन
अब मेयर विनोद चमोली ने ऐसे लोगों पर कड़ा रवैया अख्तियार किया है। उन्होंने गृह कर विभाग के अफसरों के साथ बैठक कर बकाएदारों की सूची निकाल उन्हें नोटिस देने के निर्देश दिए। मेयर ने कहा कि ऐसे लोगों के नाम सार्वजनिक किए जाएंगे।
विज्ञापन
बीस करोड़ हो जाएगी निगम की आय
मेयर ने बताया कि अब तक हमारे पास आठ करोड़ दस लाख रुपये गृहकर मद में जमा हो गए हैं। अगर सभी लोग ईमानदारी से कर जमा कर दें तो यह राशि बीस करोड़ पार कर जाएगी। टैक्स न देने वाले दूनवासियों का नागरिक व्यवहार उचित नहीं है। अगर नगर निगम ढिलाई बरतेगा तो यह कानूनी और नैतिक दोनों तरह से गलत होगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही टैक्स सिस्टम को आउटसोर्स किया जाएगा। इसके जरिये हम आसानी से तीस करोड़ रुपये हाउस टैक्स वसूल लेंगे।
पार्षद चला रहे अनूठा अभियान
डालनवाला क्षेत्र (दक्षिण) वार्ड 27 के पार्षद राकेश मंझकोला भी गृहकर भरने के लिए अनूठा अभियान चला रहे हैं। वह घर-घर जाकर लोगों को फार्म और पर्चा पकड़ा देते हैं। साथ ही निवेदन करते हैं कि हर हाल में गृह कर जमा करा दें। वह सुबह और शाम तीन घंटे से अधिक जनसंपर्क अभियान चलाते हैं। इससे लोग टैक्स भी जमा कर रहे हैं।