फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   mayor council session in dehradun

मेयर काउंसिल के लिए वेंकैया नायडू पहुंचेंगे दून

Mon, 25 Aug 2014 11:18 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 25 Aug 2014 11:18 AM IST
विज्ञापन
mayor council session in dehradun

अखिल भारतीय मेयर काउंसिल का अधिवेशन सोमवार को राजधानी देहरादून में होगा।

विज्ञापन


वैकया नायडू होंगे मुख्य अतिथि
मेयर काउंसिल के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष मेयर मनोज गर्ग ने बताया कि केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू अधिवेशन के मुख्य अतिथि होंगे।

मुख्यमंत्री हरीश रावत एवं शहरी विकास मंत्री प्रीतम सिंह पंवार भी देशभर से आने वाले नगर निगमों के मेयरों को संबोधित करेंगे।

गर्ग ने बताया कि मेयर काउंसिल के पदाधिकारी एवं सदस्य केंद्रीय शहरी विकास मंत्री तथा मुख्यमंत्री की उपस्थिति में 74 वें संविधान संशोधन को लागू करने का मुद्दा प्रमुखता से उठाने वाले हैं।
विज्ञापन


कर्नाटक सहित कुछ अन्य राज्यों में 29 सरकारी विभागों में से 25 विभाग नगर निगम के अंतर्गत कर दिए गए हैं। जबकि उत्तराखंड में 74 वें संविधान संशोधन की सिफारिशों को लागू करना तो दूर पहले से प्राप्त अधिकार भी छीने गए हैं। 2004 तक जलकल विभाग नगरपालिका के पास था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहरी क्षेत्र में वही जलापूर्ति करता था। बाद में सरकारी ने सीवर व्यवस्था भी उससे छीन ली। अफसरशाही हावी है। निर्वाचित बोर्ड जनहित में जो नीतिगत प्रस्ताव पारित करते हैं। शासन में बैठे अधिकारी उन फाइलों को दबाकर बैठ जाते हैं।

मेयर काउंसिल के राष्ट्रीय महामंत्री मनोज गर्ग ने बताया कि नगर निगम को संविधान प्रदत्त सभी अधिकार दिए जाने की मांग सभी क्षेत्रों के मेयर उठाने वाले हैं। उन्होंने बताया कि लगभग 70 मेयरों की अधिवेशन में भाग लेने के लिए आने की सूचना मिल चुकी है।

नगर निगम के तीन कॉलेजों में बनेंगे टायलेट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभी स्कूल-कॉलेजों में छात्र-छात्राओं के लिए टायलेट बनाने के आह्वान पर नगर निगम हरिद्वार अपने तीन कॉलेजों में हडको के सहयोग से टायलेट बनाएगा।

मेयर मनोज गर्ग ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उनकी हडको के अधिकारी केके चौहान के साथ बैठक हो चुकी है। नगर निगम अभियंता को टायलेट का इस्टीमेट बनाने के लिए निर्देशित कर दिया गया है।


उन्होंने बताया कि नगर निगम के प्रबंधन में सेवा सदन महिला इंटर कॉलेज, पीबी इंटर कॉलेज तथा म्युनिस्पिल इंटर कॉलेज संचालित हैं। इन तीनों में छात्र-छात्राओं के लिए टायलेट बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed