फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   max jumped into trench, 8 died.

उत्तराखंड: मैक्स खाई में गिरी, आठ की मौत, 5 घायल

Sat, 11 Apr 2015 02:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, देवप्रयाग Updated Sat, 11 Apr 2015 02:46 AM IST
विज्ञापन
max jumped into trench, 8 died.
देहरादून से कर्णप्रयाग जा रही मैक्स शिवमूर्ति के समीप गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


सभी को बेस चिकित्सालय श्रीनगर में भर्ती कराया गया है। मृतकों में पांच लोगों की शिनाख्त कर ली गई है। इनमें एक आठ वर्षीया बालिका, कर्णप्रयाग के रजिस्ट्रार कानूनगो और चमोली थाने में तैनात पुलिस का एक जवान भी शामिल है। दुर्घटना की वजह ओवर लोडिंग और तेज रफ्तार बताई जा रहा है। मैक्स में 13 लोग सवार थे।

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार दोपहर देहरादून से यात्रियों को लेकर मैक्स वाहन कर्णप्रयाग के लिए रवाना हुआ। करीब चार बजे मैक्स देवप्रयाग से आठ किमी पहले शिवमूर्ति के समीप पंतगांव गदेरे के सामने पहुंची ही थी, तभी अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन

वाहन से छिटककर इधर-उधर जा गिरे

max jumped into trench, 8 died.

हादसे से वाहन में सवार सभी यात्री पहाड़ी पर दूर-दूर छिटक गए। छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक बच्चे ने दुर्घटना स्थल से सड़क पर लाते समय और मैक्स चालक ने बेस अस्पताल में दम तोड़ दिया।

दुर्घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष देवप्रयाग मय फोर्स दुर्घटना स्थल पर पहुंचे। करीब पौने घंटे की मशक्कत के बाद खाई से मृतकों के शव और सभी घायलों को बाहर निकाल लिया गया। चार घायलों का बेस अस्पताल में उपचार चल रहा है। जबकि एक घायल को ऋषिकेश ले जाया गया है।

पांच मृतकों की शिनाख्त
तहसीलदार ने बताया कि देर रात पांच लोगों की शिनाख्त कर ली गई है। इनमें कर्णप्रयाग के रजिस्ट्रार कानूनगो जयपाल (43 वर्ष) निवासी बैरासकुंड, चमोली थाने में तैनात सिपाही हरेंद्र सिंह नेगी निवासी अगरोड़ा (पौड़ी), देवलाल (60 वर्ष) चंद्रापुरी (रुद्रप्रयाग), खुशी (8 वर्ष) पुत्री राजकुमार निवासी श्रीनगर एवं चालक सुरेंद्र सिंह निवासी अधोईवाला, देहरादून शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed