{"_id":"13119bb5ec1da917ca986b62e9b59734","slug":"max-driver-brake-barricade","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथी से भी नहीं डरा, बैरियर तोड़कर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथी से भी नहीं डरा, बैरियर तोड़कर भागा
अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Sat, 04 Jan 2014 08:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथी से सुरक्षा के दृष्टिगत रात नौ बजे के बाद वाहनों को रोकने के लिए दून मार्ग पर जंगलात चौकी के सामने लगे बैरियर को तोड़कर तेजरफ्तार वाहन फरार हो गया।
गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। वाहन रुकवा रहे वनकर्मी ने किसी तरह भागकर जान बचाई। अब रात में बैरिकेडिंग लगाकर वाहन रोक रहे हैं।
बुधवार रात की घटना
घटना बुधवार देर रात की है। बताया जा रहा है जंगलात चौकी के सामने मार्ग पर बैरियर डालकर वनकर्मी और पीआरडी के जवान ऋषिकेश से दून की ओर जा रहे वाहनों को आगे हाथी से खतरा बताकर वापस भेज रहे थे।
इसी बीच एक मैक्स वाहन तेजी से आया। एक वनकर्मी ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक रुकने के बजाय स्पीड में बैरियर तोड़ते हुए आगे निकल गया। घटना से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
वाहन का नंबर नोटकर दी सूचना
एक वनकर्मी ने वाहन का नंबर नोट कर सूचना रेंज अधिकारी को दी। विभागीय सूत्रों के मुताबिक समझौता होने पर मामला रफा-दफा कर दिया।
क्षतिग्रस्त बैरियर काम नहीं कर रहा, ऐसे पुलिस का एक बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों को रोका जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक यह व्यवस्था कारगर नहीं है।