फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   max driver brake barricade

हाथी से भी नहीं डरा, बैरियर तोड़कर भागा

Sat, 04 Jan 2014 08:01 PM IST
अमर उजाला, ऋषिकेश
अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Sat, 04 Jan 2014 08:01 PM IST
विज्ञापन
max driver brake barricade
हाथी से सुरक्षा के दृष्टिगत रात नौ बजे के बाद वाहनों को रोकने के लिए दून मार्ग पर जंगलात चौकी के सामने लगे बैरियर को तोड़कर तेजरफ्तार वाहन फरार हो गया।
विज्ञापन


गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। वाहन रुकवा रहे वनकर्मी ने किसी तरह भागकर जान बचाई। अब रात में बैरिकेडिंग लगाकर वाहन रोक रहे हैं।

बुधवार रात की घटना
घटना बुधवार देर रात की है। बताया जा रहा है जंगलात चौकी के सामने मार्ग पर बैरियर डालकर वनकर्मी और पीआरडी के जवान ऋषिकेश से दून की ओर जा रहे वाहनों को आगे हाथी से खतरा बताकर वापस भेज रहे थे।
विज्ञापन


इसी बीच एक मैक्स वाहन तेजी से आया। एक वनकर्मी ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक रुकने के बजाय स्पीड में बैरियर तोड़ते हुए आगे निकल गया। घटना से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन का नंबर नोटकर दी सूचना

एक वनकर्मी ने वाहन का नंबर नोट कर सूचना रेंज अधिकारी को दी। विभागीय सूत्रों के मुताबिक समझौता होने पर मामला रफा-दफा कर दिया।

क्षतिग्रस्त बैरियर काम नहीं कर रहा, ऐसे पुलिस का एक बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों को रोका जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक यह व्यवस्था कारगर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed