{"_id":"06ce25c885337c8d2abbaef81a7e3972","slug":"max-accident-in-chamoli-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमोलीः मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत 10 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोलीः मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत 10 घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर (चमोली)
Updated Fri, 26 Feb 2016 09:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चमोली में बृहस्पतिवार देर रात बारातियों से भरी मैक्स के दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में तीन की मौत हो गई जबकि 10 घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर श्रीनगर और देहरादून रेफर कर दिया गया।
दशोली ब्लॉक के मजोठी गांव से बृहस्पतिवार को एक बारात घाट ब्लॉक के लांखी गांव गई थी। देर शाम चमोली-लासी मोटर मार्ग से बारात लौट रही थी, तभी बारातियों से भरी मैक्स लस्यारी गांव के समीप अनियंत्रित होकर डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन चालक लासी गांव निवासी लखपत सिंह (31) पुत्र हर सिंह पंवार और माहेश्वरी देवी (59) पत्नी विजय सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
108 और निजी वाहनों से पहुंचाया चिकित्सालय
सूचना मिलते ही चमोली थाना पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और पुलिस जवानों ने खाई से 11 घायलों को निकालकर 108 और निजी वाहनों से जिला चिकित्सालय पहुंचाया।
विज्ञापन
प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों निजमुला गांव निवासी चतुर सिंह, दर्शनी देवी, मजोठी गांव निवासी राखी व मासौं गांव निवासी सरोजनी देवी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया लेकिन हालत ज्यादा नाजुक होने से चतुर सिंह (45) पुत्र स्व. जगत सिंह ने कर्णप्रयाग के पास समीप एंबुलेंस मेें ही दम तोड़ दिया। अन्य घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
सात गंभीर हायर सेंटर
दुर्घटना के तेरह घंटे बाद जिला अस्पताल में भर्ती श्रीनगर डांग निवासी संगीता, टोटरा गांव निवासी योगेश और कोट-कंडारा गांव निवासी वीरा देवी को भी हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. बीके शुक्ला ने बताया कि जिला चिकित्सालय में परीक्षण की सुविधा नहीं होने से सातों गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जबकि महेंद्र सिंह, विलोरी देवी, विमला देवी और दीपक रावत अस्पताल में ही भर्ती हैं।