{"_id":"8393f523202a4827f806805bd6d99bec","slug":"mauni-amavasya-bath-in-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुण्यदायी है मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुण्यदायी है मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान
अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Wed, 29 Jan 2014 08:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माघ मास की मौनी अमावस्या के अवसर पर वर्ष का दूसरा लक्खी स्नान बृहस्पतिवार होने जा रहा है। स्नान और पितृकर्म का मुहूर्त पूरे दिन रहेगा।
विज्ञापन
मौनी अमावस्या नहाने वालों की भीड़ बुधवार को बहुत कम नजर आई। केवल कुमाऊं मंडल से कुछ सौ श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे। पंजाब से आने वालों की संख्या भी सायंकाल तक बेहद कम रही। रात में भीड़ बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
रखेंगे मौन व्रत
स्नानार्थी प्रात:काल से ही मौन व्रत रखेंगे। स्नान और दान पुण्य करने के बाद तिल से बने पदार्थों को ग्रहण कर मौन व्रत तोड़ा जाएगा। कई श्रद्धालु सूर्योदय से सूर्यास्त तक मौन रहकर साधना करते हैं।
विज्ञापन
इस दिन का खास महत्व
मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान से अपार पुण्य मिलता है। इस दिन यदि स्नान के बाद दान आदि किया जाए तो सुख शांति की प्राप्ति होती है।
आचार्य पंडित राकेश शुक्ला ने बताया कि मौनी अमावस्या के दिन मनु ऋषि का जन्म हुआ था। इसलिए इसे मौनी अमावस्या कहा जाता है।
महाराज मनु को सृष्टि संचालन माना जाता है। इस दिन मौन रहते हुए यदि किसी पवित्र नदी में स्नान किया जाए तो शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। सूर्य और चंद्रमा के गोचर वंश एक ही राशि में होने से यह दिन ऊर्जा से परिपूर्ण होता है।
घर से बाहर करें स्नान
उन्होंने बताया कि मौनी अमावस्या के दिन यदि कोई व्यक्ति घर से बाहर धनुष मात्र की दूरी पर भी जाकर स्नान करता है तो उसे पवित्र संगम में स्नान करने के बराबर पुण्य मिल जाता है।
तीन करोड़ दस हजार तीर्थों का समागम
माघ मास में जब सूर्य मकर राशि पर आते हैं तो उस समय प्रयाग के संगम और पवित्र गंगा आदि नदियों में तीन करोड़ दस हजार तीर्थों का समागम होता है। पंडित राकेश शुक्ला ने बताया कि इसका वर्णन श्री रामचरितमानस में भी किया गया है।