{"_id":"a8c5fcca87da2103347b58640fa67934","slug":"matdata-bano-camp-in-ims","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों के पास वोटर बनने का सुनहरा मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों के पास वोटर बनने का सुनहरा मौका
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 24 Feb 2014 01:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला फाउंडेशन और जिला प्रशासन के सहयोग से सोमवार को आईएमएस यूनिसन विश्वविद्यालय में मतदाता बनो शिविर लगाया गया है।
विज्ञापन
पढ़ें, सत्ता की भूखी है बीजेपीः राहुल गांधी
विवि के छात्र-छात्राएं फॉर्म छह भरकर वोटर लिस्ट में अपना नाम शामिल करा सकते हैं। आईएमएस यूनिसन विवि में शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक चलेगा। यहां विवि के हॉस्टलों में रह रहे छात्र-छात्राएं वोटर बन सकेंगे।
विज्ञापन
पढ़ें, देहरादून में राहुल छीन लेंगे इनकी कुर्सी
विज्ञापन
उन्हें फॉर्म छह कैंप में निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। फार्म के साथ व्यक्ति की पहचान से संबंधित जरूरी कागजात लगाने पड़ेंगे।
तहसीलदार सदर गुरदीप सिंह काला ने बताया कि कैंप में लेखपाल और बीएलओ उपलब्ध रहेंगे जो फॉर्मों की चेकिंग करने के साथ छात्र-छात्राओं का फॉर्म भरने में सहयोग करेंगे।
पढ़ें, घर बैठे ऐसे दूर करें वोटर कार्ड की गड़बड़ी
कैंप में वे छात्र भी फॉर्म छह भर सकते हैं जो छात्रावासों में रह रहे हैं और वे भी भर सकते हैं जो विश्वविद्यालय में पढ़ते हैं लेकिन रहते बाहर हैं।
बाहर रहने वाले छात्र अपने साथ किसी परिजन की वोटर आईडी लाएं तो बेहतर रहेगा। इससे बीएलओ को उनके पोलिंग स्टेशन की भाग संख्या और बूथ संख्या मिलने में आसानी हो जाएगी।
पढ़ें, इस 'छिपी' हुई दवा ने किया गरीबी का इलाज
फॉर्म में छात्रावास का पता देने वालों की भाग और बूथ संख्या वहां के बीएलओ दर्ज कर लेंगे। एड्रेस प्रूफ के रूप में प्रत्येक छात्रावास के वॉर्डन का लिखित पत्र लगेगा।