फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   match draw

Dehradun News: रणजी ट्राॅफी के क्वार्टर फाइनल में लगातार दूसरी बार पहुंची उत्तराखंड

Sat, 28 Jan 2023 02:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jan 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
match draw
देहरादून। रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट में उत्तराखंड की सीनियर पुरुष टीम ने लगातार दूसरी बार क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। हरियाणा और उत्तराखंड के बीच खेला गया मुकाबला ड्राॅ रहा। उत्तराखंड ने पहली पारी में मिली बढ़त के अंकों से क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की है।
विज्ञापन

हरियाणा के चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम में उत्तराखंड और हरियाणा के बीच रणजी ट्राॅफी का मुकाबला खेला गया। हरियाणा ने पहले खेलते हुए पहली पारी में 71.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 233 रन बनाए। एसपी कुमार ने 86 व कपिल हुड्डा ने 42 रन बनाए। उत्तराखंड के लिए अवनीश सुधा ने छह व स्वप्निल ने दो विकेट झटके। पहली पारी में उत्तराखंड ने अवनीश सुधा 62 व कुणाल चंदेला 42 के दम पर 75.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 269 रन बनाए। हरियाणा के लिए निशांत सिंधु ने चार व जेजे यादव ने तीन विकेट झटके। दूसरी पारी में हरियाणा ने 42.5 ओवर में सात विकेट पर 168 रन बनाकर उत्तराखंड को जीत के लिए 204 रनों का लक्ष्य दिया। अंतिम दिन का खेल समाप्त होने तक उत्तराखंड ने 23 ओवर में पांच विकेट खोकर 61 रन बना लिए थे। उत्तराखंड ने रणजी ट्रॉफी के इस सत्र में खेले सात मैचों में तीन जीत व चार ड्रा के बाद 29 अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरा स्थान प्राप्त करते हुए रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव महिम वर्मा ने बताया कि उत्तराखंड ने लगातार दूसरी बार क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। उन्होंने टीम से आगे भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed