फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mastermind of Goa Sextortion Racket Arrested in Dehradun Joint Operation by STF and Goa Police

Dehradun: एसटीएफ और गोवा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; सेक्सटॉर्शन रैकेट का सरगना दून से गिरफ्तार

Sun, 24 May 2026 01:33 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 24 May 2026 01:33 PM IST
सार

आरोपी सलमान खान निवासी माजरा, पटेलनगर, देहरादून है। आरोपी को 23 मई 2026 को थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र से गिरफ्तार कर गोवा पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। वह गोवा के मापुसा थाना में दर्ज एक गंभीर आपराधिक मुकदमे में वांछित था।

विज्ञापन
Mastermind of Goa Sextortion Racket Arrested in Dehradun Joint Operation by STF and Goa Police
सेक्सटॉर्शन रैकेट का सरगना दून से गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड एसटीएफ ने गोवा पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए बहुचर्चित सेक्सटॉर्शन रैकेट के फरार सरगना को देहरादून से गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले तीन वर्षों से फरार चल रहा था और पुलिस को लगातार चकमा दे रहा था।

विज्ञापन


एसटीएफ के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी सलमान खान निवासी माजरा, पटेलनगर, देहरादून है। आरोपी को 23 मई 2026 को थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र से गिरफ्तार कर गोवा पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। वह गोवा के मापुसा थाना में दर्ज एक गंभीर आपराधिक मुकदमे में वांछित था।
विज्ञापन




जांच में सामने आया कि आरोपी एक संगठित सेक्सटॉर्शन गैंग का हिस्सा था, जो अमीर कारोबारियों को निशाना बनाता था। गैंग में महिलाओं का इस्तेमाल कर बिजनेसमैन को जाल में फंसाया जाता था। इसके बाद फर्जी पहचान के सहारे खुद को दिल्ली नारकोटिक्स ब्यूरो का अधिकारी बताकर पीड़ितों को बंधक बनाना, मारपीट करना और बदनामी की धमकी देकर करोड़ों रुपये की उगाही की जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Dehradun: अजय भटेजा हत्याकांड; 25 हजार की इनामी आरोपी जोया गिरफ्तार, दून पुलिस ने सहारनपुर से पकड़ा

पुलिस के मुताबिक, गैंग ने गोवा के मापुसा क्षेत्र में एक विला किराये पर लेकर वहां गुप्त कैमरे लगाए थे। योजना के तहत मुंबई के एक कारोबारी को बुलाया गया और उसके अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया गया। विरोध करने पर उससे मारपीट कर मोटी रकम वसूली गई।

इस मामले में पहले ही गैंग के कई सदस्यों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनमें दिल्ली निवासी एक महिला और हरिद्वार निवासी एक आरोपी शामिल हैं। मुख्य सरगना सलमान खान घटना के बाद से फरार था।

एसटीएफ ने कहा कि अन्य राज्यों के अपराधियों को उत्तराखंड में सुरक्षित पनाह नहीं लेने दी जाएगी। फिलहाल आरोपी के आपराधिक इतिहास और अन्य राज्यों में उसके नेटवर्क की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed