फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Master plan will be made to bring Champawat on the tourism map

Master Plan: चंपावत को पर्यटन मानचित्र पर उभारने के लिए बनेगा मास्टर प्लान, सीएम की घोषणाओं पर काम शुरू

Fri, 10 Jun 2022 03:03 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 10 Jun 2022 03:03 PM IST
सार

सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं को धरातल पर उतारने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को समय सीमा तय करने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग से संबंधित घोषणाओं के लिए अधिकारियों को प्रथम चरण और दूसरे चरण के लिए सभी प्रक्रियाओं में तेजी लाने को कहा।

विज्ञापन
Master plan will be made to bring Champawat on the tourism map
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंपावत को पर्यटन मानचित्र पर उभारने के लिए सरकार मास्टर प्लान तैयार करेगी। इसके लिए एक परामर्शदाता नियुक्त किया जाएगा। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री की घोषणाओं की समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने अधिकारियों को निर्देश दिए।

विज्ञापन


इसके अलावा जिम कार्बेट ट्रेल विकसित करने के लिए डीएफओ को शीघ्र ही डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने को कहा है। सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं को धरातल पर उतारने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को समय सीमा तय करने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग से संबंधित घोषणाओं के लिए अधिकारियों को प्रथम चरण और दूसरे चरण के लिए सभी प्रक्रियाओं में तेजी लाने को कहा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिम कार्बेट ट्रेल का निर्माण किया जाना है। इसके लिए डीएफओ शीघ्र ही डीपीआर तैयार कर शासन को भेजे। मुख्य सचिव ने चंपावत को पर्यटन मानचित्र में लाने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। इसके लिए कंसल्टेंट नियुक्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने शारदा नदी से भूमि कटाव रोकने के लिए बाढ़ सुरक्षा कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही राजस्व विभाग के तहत मंच उप तहसील को शीघ्र क्रियाशील किए जाने के निर्देश दिए। धर्मस्व विभाग को पूर्णागिरी, देवीधुरा व गोलज्यु मंदिर कॉरिडोर विकास के लिए कार्य योजना तैयार करने कहा है।

ये भी पढ़ें...Corona : चारधाम यात्रा में उमड़ रही भीड़ से बढ़ा संक्रमण का खतरा, 32 संक्रमित मिले, सक्रिय मामले 100 के पार 

इस कॉरिडोर के बनने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेगी। सैनिक कल्याण विभाग को बनबसा में सैनिक स्मारक का निर्माण भी शीघ्र किए जाने के निर्देश दिए। बैठक में प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव दिलीप जावलकर, अरविंद सिंह ह्यांकी, रविनाथ रमन समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed