फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus news in Uttarakhand COVID-19 News today 9th june positive patients update, Chardham yatra

Corona : चारधाम यात्रा में उमड़ रही भीड़ से बढ़ा संक्रमण का खतरा, 32 संक्रमित मिले, सक्रिय मामले 100 के पार 

Fri, 10 Jun 2022 02:27 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 10 Jun 2022 02:27 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग के रिपोर्ट के अनुसार एक मई के बाद प्रदेश में एक दिन में सबसे अधिक 32 कोरोना संक्रमित मामले मिले हैं। पिछले एक सप्ताह से रोजाना संक्रमितों में बढ़ोतरी हो रही है। बीते 24 घंटे में कुल 1162 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि पांच जिलों में 32 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।

विज्ञापन
Coronavirus news in Uttarakhand COVID-19 News today 9th june positive patients update, Chardham yatra
कोरोना वायरस - फोटो : Pixabay

विस्तार

चारधाम यात्रा में उमड़ रही भीड़ के कारण प्रदेश में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। मई महीने के बाद एक दिन में सबसे अधिक कोरोना संक्रमित मामले मिले हैं। संक्रमितों की तुलना में कम मरीज ठीक होने से सक्रिय मामले फिर से सौ पार हो गए हैं। 

विज्ञापन


देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमण का प्रसार फिर से बढ़ रहा है। राज्य में चल रही चारधाम यात्रा में दूसरे राज्यों से भारी संख्या में यात्री पहुंच रहे हैं। दो साल कोविड संक्रमण की सामान्य स्थिति आने पर इस बार चारधाम यात्रा में किसी तरह की बंदिशें नहीं हैं। जिससे यात्रा में रिकॉर्ड भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन


इसकी तुलना में कोविड जांच कम है। स्वास्थ्य विभाग के रिपोर्ट के अनुसार एक मई के बाद प्रदेश में एक दिन में सबसे अधिक 32 कोरोना संक्रमित मामले मिले हैं। पिछले एक सप्ताह से रोजाना संक्रमितों में बढ़ोतरी हो रही है। बीते 24 घंटे में कुल 1162 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि पांच जिलों में 32 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

देहरादून जिले में मिले 20 संक्रमित

देहरादून जिले में 20, हरिद्वार में चार, ऊधमसिंह व टिहरी जिले में तीन-तीन और नैनीताल जिले में दो संक्रमित मिले हैं। हालांकि प्रदेश में कोरोना मरीजों की मौत थमीं हुई है। दो मरीज ठीक हुए हैं। इन्हें मिला कर 89291 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। नौ जिलों में 109 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. शैलजा भट्ट का कहना है कि कोरोना संक्रमण का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ है। वर्तमान में संक्रमण की सामान्य स्थिति है। लोग संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीनेशन के साथ ही कोविड के अनुरूप व्यवहार का पालन करें। 

ये भी पढ़ें...इमोशनल ठगी: साहब! पिता की मौत हो गई, अंतिम संस्कार के लिए रुपये नहीं, मदद कर दीजिए, आंसुओं के सैलाब से बनाते हैं शिकार

सात दिनों में कोरोना संक्रमण की स्थिति

दिन              संक्रमित मामले
9 जून             32
8 जून             27
7 जून             17
6 जून             07
5 जून             12
4 जून             16
3 जून             12
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed