फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Massive fire broke out in convenience store near Lalpul

डिपार्टमेंटल स्टोर में आग लगी, लाखों का माल जला

Mon, 14 Mar 2022 12:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Massive fire broke out in convenience store near Lalpul
पटेलनगर स्थित सुविधा स्टोर में लगी आग ।---संवाद फोटो - फोटो : DEHRADUN
पटेलनगर में लालपुल के पास सुविधा स्टोर में आग लग गई। आग से स्टोर में रखा लाखों का माल जल गया। गनीमत बस इतनी रही कि अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई। दमकल विभाग की पांच गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड का कारण चौथे तल पर हुए शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है। दमकल विभाग स्टोर के मालिकों के साथ मिलकर नुकसान और आग के कारणों का पता लगा रहा है।
विज्ञापन

लालपुल के पास सुविधा स्टोर नाम से एक बड़ा चार मंजिला डिपार्टमेंटल स्टोर है। इसके चौथे तल पर ऑफिस बना हुआ है। रविवार सुबह जब स्टोर में कार्यरत एक युवती ऑफिस के पास बने किचन से पानी लेने पहुंची तो उसने ऑफिस में आग लगी देखी। उसने अपने स्तर से आग बुझाने की कोशिश की लेकिन घबराहट और आग को देखकर वह पानी नहीं डाल सकी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। स्टोर में अलार्म बजाया गया तो अफरा तफरी मच गई। आनन-फानन सभी स्टाफ बाहर की ओर दौड़ पड़ा। सुबह करीब नौ बजकर 44 मिनट पर कर्मचारियों ने दमकल विभाग को फोन किया।
विज्ञापन

इससे पहले वहां मौजूद लोगों ने फायर फाइटिंग उपकरणों से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग देखते ही देखते चौथे से तीसरे और फिर दूसरे तल तक पहुंच गई। बताया जा रहा है आग बुझाने के लिए इस्तेमाल होने वाले हॉज पाइप में पानी ही नहीं आया। ऐसे में सभी वहां से भाग निकले। थोड़ी देर बाद वहां फायर ब्रिगेड की एक के बाद एक पांच गाड़ियां पहुंच गईं। करीब दो घंटे तक पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया गया। लेकिन, इस अग्निकांड से डिपार्टमेंटल स्टोर के तीन तल का बहुत बड़ा हिस्सा जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्निकांड से लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजेंद्र खाती ने बताया कि अग्निकांड का कारण चौथे तल पर बने ऑफिस में रखे यूपीएस की चिंगारी को माना जा रहा है। हालांकि, अभी सीसीटीवी फुटेज आदि की जांच की जा रही है। इसके साथ ही स्टोर के मालिकों के साथ मिलकर अग्निकांड से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। जल्द ही रिपोर्ट तैयार कर ली जाएगी।
नहीं चल रहा था हॉज व्हील, बच जाता नुकसान
मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि डिपार्टमेंटल स्टोर में अग्निकांड पर काबू पाने के लिए फायर फाइटिंग की व्यवस्था बनाई हुई है। लेकिन, रविवार को इस व्यवस्था ने काम नहीं किया। जांच की गई तो पता चला कि वहां स्टाफ ने हॉज व्हील को चलाना चाहा लेकिन वह काम ही नहीं किया। व्हील पर एक पाइप लटका होता है जो कि विभिन्न जगहों पर पहुंचकर पानी की बौछार करता है। यदि यह काम करता तो नुकसान काफी हद तक कम हो सकता था।

वार्षिक क्लियरेंस नहीं था, डीएम को भेजेंगे रिपोर्ट
डिपार्टमेंटल स्टोर के कागजातों की भी प्राथमिक जांच की गई है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि स्टोर के पास एनओसी तो थी, लेकिन इसका वार्षिक क्लियरेंस नहीं था। ऐसे में अन्य कागजात मांगे गए हैं। यदि इनमें कमियां पाई गई तो जिलाधिकारी को इसकी रिपोर्ट भेजी जाएगी। इस मामले में जांच अधिकारी को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed